फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   25 secret files about Netaji

नेताजी के बारे में 25 और गोपनीय फाइलें तैयार

Sun, 14 Feb 2016 11:01 PM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
25 secret files about Netaji

बीते महीने नेताजी की 119वीं सालगिरह पर उनसे जुड़ीं 100 फाइलें सार्वजनिक कर चुकी सरकार अब हर महीने ऐसा ही कदम उठाने की तैयारी में है। 23 फरवरी को उनसे जुड़ी 25 गोपनीय फाइलें सार्वजनिक करने की तैयारी चल रही है। फिलहाल राष्ट्रीय अभिलेखागार इन फाइलों की डिजिटल प्रतियां तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने भी फाइलों की दूसरी खेप सार्वजनिक करने की तैयारी की पुष्टि की है। शर्मा के मुताबिक सरकार हर महीने गोपनीय फाइलों की नई खेप जारी करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नेताजी के परिजनों की अरसे से गोपनीय फाइलें सार्वजनिक करने की मांग के बाद केंद्र सरकार ने पिछले महीने इस दिशा में पहला कदम बढ़ाया था। सौ फाइलें सार्वजनिक होने के बाद कुछ पर विवाद भी हुआ था। हालांकि इन फाइलों से नेताजी की मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 फरवरी को जारी हो सकती हैं फाइलें

25 secret files about Netaji

केंद्र सरकार नेताजी से जुड़ी गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक करने का सिलसिला जारी रखेगी। सरकार का इरादा हर महीने की 23 तारीख को गोपनीय फाइलों की नई खेप सार्वजनिक करने की है। इस क्रम में मार्च महीने की 23 तारीख को फाइलों की तीसरी खेप जारी करने को लेकर अभी से तैयारी की जा रही है।

अभिलेखागार ने बोस से संबंधित सभी सार्वजनिक की गईं फाइलों को रखने के लिए एक विशेष वेबसाइट शुरू की है। गौरतलब है कि केंद्र में साल 2014 में नई सरकार के आने के बाद गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक करने की मुहिम को नई धार मिली थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी के परिवार से मिलने के बाद गोपनीय फाइलें सार्वजनिक करने का वादा किया था। इस क्रम में नेताजी के 119वीं जयंती पर सौ फाइलें जारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed