फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   247 communal riots in 2013 in up

अखिलेश का कुशासन! एक साल में 247 दंगे

Wed, 30 Jul 2014 05:02 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 05:02 PM IST
विज्ञापन
247 communal riots in 2013 in up

कभी मुजफ्फरनगर, तो कभी सहारनपुर! उत्तर प्रदेश दिन-ब-दिन सांप्रदायिक हिंसा की आग में झुलसता जा रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो अकेले साल 2013 में राज्य में 247 सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 77 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस साल स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।

विज्ञापन


हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास इस साल के कोई आधिकारिक आंकड़े नहीं है, लेकिन अनुमान है कि 2014 में अब तक करीब 65 दंगे हो चुके हैं, जिनमें 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


शनिवार को सहारनपुर में हुई हिंसा में तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि 33 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। पिछले साल अगस्त-सितंबर में मुजफ्फरनगर दंगों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, सांप्रदायिक हिंसा की वजह से 50 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा था।

2012 में 118 हिंसा, 39 मौत, 500 घायल

247 communal riots in 2013 in up

साल 2013 में हुए दंगों में सबसे ज्यादा घायल भी यूपी से ही रिकॉर्ड किए गए। इन दंगों में करीब 360 लोग घायल हुए। इससे पहले साल 2012 में 118 सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुई थीं, जिनमें 39 लोग मारे गए थे और 500 लोग घायल हुए थे।

दंगों के मामले में दूसरा नंबर महाराष्ट्र का आता है। इस राज्य में पिछले साल 88 बार सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुईं। इसके बाद मध्य प्रदेश (84), कर्नाटक (73), गुजरात (68), बिहार (63) और राजस्थान (52) का नंबर आता है।

साल 2013 में देश भर में 823 सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुईं, जिनमें कुल 133 लोगों की मौत हुई और 2269 लोग घायल हुए। इस दौरान महाराष्ट्र में 12 और मध्य प्रदेश में 11 लोगों की मौत हुई।

इस साल अप्रैल-जून में सबसे ज्यादा दंगे उत्तर प्रदेश (32) में हुए और इसके बाद महाराष्ट्र (32), राजस्थान (26) और मध्य प्रदेश (17) का नंबर आता है। साल 2014 में अप्रैल-जून में अब तक कुल 149 दंगे हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed