{"_id":"0e72aaa2-2f4c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"24-thousand-votes-remain-in-himachal-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल चुनाव: अभी 24 हजार वोट पड़ने बाकी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हिमाचल चुनाव: अभी 24 हजार वोट पड़ने बाकी
शिमला/ब्यूरो
Updated Thu, 15 Nov 2012 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। अभी लगभग 24 हजार वोट पड़ने बाकी हैं। चुनावी ड्यूटी में लगे सरकारी कर्मचारियों के वोट डलने का चुनाव आयोग को अभी इंतजार है। इन्हें पोस्टल बैलेट पेपर थमा दिए गए थे, लेकिन इन्होंने अभी तक मतदान नहीं किया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि लगभग 40 हजार ऐसे कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट पेपर थमाए गए थे, जिन्होंने वोट डालना था। इन्हें इलेक्शन ड्यूटी स्थलों पर ही पोस्टल बैलेट पेपर दिए गए थे। इनके सामने ऑप्शन यह रखा गया था कि या तो ये चुनाव स्थल पर ही पोस्टल बैलेट पेपर ड्रॉप बाक्स में डालें या फिर बाद में भी ये वोट डालकर इन चिट्ठियों को डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।
विज्ञापन
लगभग 16 हजार वोट ड्रॉप बाक्स या डाक के माध्यम से आयोग तक पहुंच गए हैं। तकरीबन 24 हजार मतों का अभी पहुंचना बाकी है। इससे कह सकते हैं कि अभी तक मतदान की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। 4 नवंबर को मतदान का प्रमुख दिवस था। पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारियों को इसी दिन पोस्टल बैलेट पेपर थमाए गए थे। अभी तक इनमें से अधिकतर के मत नहीं पड़े।
विज्ञापन
राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे तक पोस्टल बैलेट पेपर का इंतजार रहेगा। यह इस तिथि तक अनिवार्य रूप से पहुंचने चाहिए। इसके बाद नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने माना कि अभी बड़ी संख्या में वोट पड़ने बाकी हैं।