फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   23 people dead in plane crash in nepal

नेपाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 23 लोगों की मौत

Thu, 25 Feb 2016 04:52 AM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 04:52 AM IST
विज्ञापन
23 people dead in plane crash in nepal

नेपाल के पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो विदेशी व बाकी नेपाल के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह पोखरा से 7.57 मिनट पर जोमसोम के लिए तारा एयर का विमान नंबर 9एन-ए एचएच ने 23 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। कुछ देर बाद 8.10 मिनट पर एयरपोर्ट से उसका संपर्क टूट गया।
विज्ञापन


जिससे एयरपोर्ट अधिकारियों में खलबली मच गई। लापता हुए विमान को खोजने के लिए अधिकारियों ने एक सेना का और दो प्राइवेट हेलीकाप्टर लगाए। इस बीच म्यागदी जिले के सोली घोप्टेमीर के नागरिकों ने पास स्थित जंगल में तेज धमाका व आग की लपटें देख प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजी टीम को वहां के केकरभुट्टा जंगल में विमान दुर्घटनाग्रस्त मिला। उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए थे और शव इधर-उधर बिखरे हुए थे। मेयाग्दी के डीएसपी विश्वराज खड़का ने विमान में सवार सभी लोगों की मौत की पुष्टि की है। पोखरा से जोमसोम जाने में 18 मिनट का समय लगता है। जबकि विमान का संपर्क 13 मिनट के बाद टूट गया।

विमान तलाशने में हुई दिक्कत

23 people dead in plane crash in nepal

तारा एयर के विमान को खोजने में मौसम ने बड़ी बाधा खड़ी की। अधिकारियों और सेना के जवानों को बेमौसम बारिश व काले बादलों की वजह से कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विमान में चालक समेत 23 लोग सवार थे

विमान में वरिष्ठ पायलट रोशन मांधर ,एयर होस्टेज रमा रावल ,रेवती रावल, मुक्तिनाथ बासतोला, विनिता भट्टचन, कृष्ण लाल भटचन, दिलकुमारी गौचन, देवी जंग गुरूंग, फेन्जोक गुरूंग, लक्ष्मी हीराचंद, मोतीबहादूर केसी, पवित्रा केसी, लेप्साग लामा, बालकृष्ण निउरे, कान्छा परियार, डोल्माझीरी सेर्पा, राजकुमार तमांग, कमला थकाली, रालसासीद अहमद और दो विदेशी व दो बच्चे सहित 23 लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed