करिश्माः 4 घंटे में 23 हार्ट अटैक के बाद भी जिंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्ट अटैक अथवा दिल का दौरा पड़ने के बारे में आम धारणा यही है कि तीसरा दौरा पड़ने के बाद जीवित रहने की संभावना बहुत कम ही रह जाती है। लेकिन तब आप क्या कहेंगे जब 4 घंटे के अंदर ही किसी को 23 हार्ट अटैक आ जाएं और दिल काम करना भी बंद कर दे लेकिन उसके बाद भी वह सकुशल रह जाए।
कुछ ऐसा ही कारनामा हुआ है बैंगलोर में। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 60 वर्षीय एक बुजुर्ग को पोते के साथ क्रिकेट खेलते खेलते ही लगातार 23 अटैक आ गए। सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी ईसीजी जांच के बाद डॉक्टर्स भी हैरत में पड़ गए।
लगातार पड़ते अटैक के बीच उन्हें नजदीक ही एस्टर मेडिसिटी नाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने जरूरी चिकित्सा के बाद उनके हार्ट के ब्लाकेज को ठीक किया।
इलाज के दौरान कई बार बंद हुआ हृदय
अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अनिल कुमार ने बताया कि एक साथ 23 हार्ट अटैक के बारे में इससे पहले कभी नहीं सुना गया। उपचार के दौरान कई बार मरीज के दिल ने काम करना बंद कर दिया।
उन्होंने बताया कि हमनें स्टेंटिंग के जरिए उनके दिल के ब्लॉक को ठीक किया। हार्ट पंपिंग से उनके दिल की रफ्तार 30 फीसदी कम तो होगी लेकिन उनकी जान को फिलहाल कोई खतरा नहीं है।
वहीं मरीज ने बताया कि वह सिगरेट पीने के आदी हैं, लेकिन अब अपनी दिनचर्या में मैं सुधार करूंगा। मैं अब इस नए जीवन को बेहतर तरीके से जीना चाहता हूं।