फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   21 Indian soldiers injured in UK.

ब्रिटेन में घायल हुए भारत के 21 फौजी

Fri, 19 Jun 2015 02:57 PM IST
एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Updated Fri, 19 Jun 2015 02:57 PM IST
विज्ञापन
21 Indian soldiers injured in UK.

भारत के 21 सैन्य अधिकारी और ब्रिटेन के दो फौजी सैन्य टुकड़ियों को लेकर वापस लौट रही गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हो गए।

विज्ञापन


ये फौजी गाड़ियां दक्षिण पश्चिमी इंग्लैंड में संयुक्त सैन्य अभ्यास से वापस लौट रही थीं। भारत के रक्षा सूत्रों ने बताया कि यह हादसा बुधवार शाम तब हुआ जब भारत और ब्रिटेन के फौजी दिन में संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद वापस लौट रहे थे।


दोनों मुल्कों के बीच 13 जून से शुरू हुआ यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 28 जून तक चलेगा।

भारतीय फौज की कुमायूं रेजिमेंट की फर्स्ट बटालियन के 120 जवान अजेय वॉरियर्स के नाम से दोनों मुल्कों के बीच चल रहे इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में शिरकत कर रहे हैं। भारत और ब्रिटेन के फौजी हर दो साल में होने वाले इस सैन्य अभ्यास में बारी बारी से शिरकत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed