फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   2005 people died due to heat stroke and summer

गर्मी से तप उठे देश के कई हिस्से अब तक 2005 लोगों की मौत

Sat, 30 May 2015 09:31 AM IST
Updated Sat, 30 May 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
2005 people died due to heat stroke and summer

देशभर में गर्मी और लू का कहर जारी है। शुक्रवार को भी पारे ने कोई नरमी नहीं दिखाई और कई जगह अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब रहा। झारखंड के पलामू में 47, ओडिशा के भवानीपटना में 45.5 और दिल्ली में तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में पारा 47 के पार चला गया। वहीं देशभर में अभी तक गर्मी से 2005 लोगों की मौत हो चुकी है। आंध्र और तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में 205 और जानें गई हैं। तेलंगाना में अब मौत का आंकड़ा बढ़कर 489 और आंध्र में 1490 हो गया है। भीषण गर्मी की वजह से देश के अधिकांश राज्य बुरी तरह तप रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों के लिए दिन में घर से बाहर कदम रखना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रही। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद सबसे गर्म रहा। संगम नगरी में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 47.3 और इसके बाद बांदा में 46.8 पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 जिलों में पारा 40 के ऊपर दर्ज किया गया

2005 people died due to heat stroke and summer

सूबे के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 41 के आस-पास रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है। दूसरी ओर ओडिशा के तटीय इलाकों में तापमान में गिरावट के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। राज्य के 13 जिलों में पारा 40 के ऊपर दर्ज किया गया।

स्थानीय मौसम विभाग ने कुछ तटीय क्षेत्रों में 60 किमी की गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं। गर्मी से बेहाल झारखंड के पलामू में अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। हालांकि शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी आ सकती है।

ओडिशा में 108 लोगों के मरने की खबर

2005 people died due to heat stroke and summer

वहीं गर्मी से मौतों का सिलसिला भी जारी है। तेलंगाना में सबसे अधिक प्रभावित नालगोंडा में 126, करीमनगर में 95 और खम्मम में 92 मौतें हुई हैं। इसी तरह ओडिशा में 108 लोगों के मरने की खबर है।

विशेष राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार इनमें से 17 मौतें गर्मी के कारण हुई हैं, जबकि 21 लोग दूसरी वजहों से मरे हैं। बाकी मौतों के कारणों की जांच की जा रही है। गुजरात में सात और दिल्ली में दो लोगों को गर्मी के कारण जान गंवानी पड़ी है।

जिला - अधिकतम तापमान
इलाहाबाद - 47.3
पलामू - 47
बांदा - 46.8
भवानीपटना - 45.5
सोनेपुर - 45.5
टिटलागढ़ - 45
संबलपुर - 44.8
कोटा - 44.6
जयपुर - 43.9
लखनऊ - 43.7

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed