{"_id":"ef3ce000e054528728ce135c0db2f0f4","slug":"2002-riots-hc-judge-recuses-from-hearing-kodnani-s-bail-plea","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरे सामने न लाएं कोडनानी की याचिका'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मेरे सामने न लाएं कोडनानी की याचिका'
एजेंसी/अहमदाबाद
Updated Tue, 15 Jul 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात की पूर्व मंत्री और वर्ष 2002 के नरोदा पाटिया दंगा मामले की दोषी माया कोडनानी की जमानत याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट के एक जज ने सुनवाई से खुद को दूर रखते हुए कहा कि मेरे समक्ष इसे न लाएं।
विज्ञापन
कोडनानी ने स्वास्थ्य की खराब स्थिति का हवाला देते हुए नियमित जमानत की गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट के जज अनंत एस दवे ने मामले पर सुनवाई से खुद को दूर रखते हुए कहा कि इसे मेरे समक्ष न लाया जाए।
विज्ञापन
जमानत याचिका पर अब बुधवार को किसी दूसरे जज के समक्ष सुनवाई होने की संभावना है। जमानत याचिका में कोडनानी ने कहा है कि विशेष अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली उनकी याचिका दिसंबर 2012 से हाईकोर्ट के समक्ष लंबित है।
विज्ञापन
इस अपील पर आने वाले समय में सुनवाई की भी संभावना नहीं है ऐसे में उन्हें जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए।