फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   2000 indians Will Not Undergo Security Checks At US Airports Anymore

इन भारतीयों की अमेरिकी एयरपोर्ट पर नहीं होगी जांच

Wed, 16 Sep 2015 07:56 PM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
2000 indians Will Not Undergo Security Checks At US Airports Anymore

भारत सरकार ऐसे दो हजार लोगों की सूची बना रही है जिनकी जांच अमेरिका के हवाई अड्डों पर नहीं की जाएगी। इस सूची में अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभादेवी सिंह पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल है। यह फैसला दोनों देशों के ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम के अंतर्गत किया गया है।

विज्ञापन


2000 लोगों की सूची में बॉलीवुड, राजनीति और उद्योग जैसे समाज के मुख्य हिस्से शामिल हैं। ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम वह प्रक्रिया है जिसके तहत यूस कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन पूर्व अनुमोदित कम जोखिम वाले यात्रियों को हवाई अड्डों पर यात्रा के दौरान तुरंत क्लियरेंस मिल जाएगी। इस प्रोग्राम में एंट्री पाना इतना आसान नहीं है। जिन भी लोगों ने इस प्रक्रिया के तहत पूर्व में कड़ी जांच से गुजरना होगा।
विज्ञापन


इसमें आवेदन देने वालों को साक्षात्कार के रास्ते से भी गुजरना होगा। मौजूदा समय में अमेरिका में नीदरलैंड, पनामा, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, पेरू, मेक्सिको और कनाडा ही वीआईपी ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम का हिस्सा हैं।बताते चलें कि कई भारतीयों को सुरक्षा जांच के दौरान अमेरिका में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम?

2000 indians Will Not Undergo Security Checks At US Airports Anymore

यूएस कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन इस ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम का संचालन करती है जिसके तहत यह उन लोगों सुरक्षा जांच में छूट देती है जो लोग इस प्रोग्राम के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इनको 'प्री अप्रूव्ड लो रिस्क ट्रवेलर्स' के नाम से जाना जाता है। हालांकि इस प्रोग्राम में खुद को शामिल करवाना इतना आसान नहीं है।

इसमें शामिल होने से पहले यात्रियों को एक कड़ी सुरक्षा जांच, पर्सनल इंटरव्यू और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच से होकर गुजरना पड़ता है। इसका फायदा यह होता है कि उनको सुरक्षा जांच की लंबी लाइन में लगकर कस्टम की क्लियरेंस का इंतजार नहीं करना पड़ता। इस प्रोग्राम के तहत वीवीआईपी को एक कार्ड जारी किया जाता है।

इतना ही नहीं उनके फिंगर प्रिंट भी लिए जाते हैं जिसके बाद काउंटर से एक रसीद मिलता है जिसको लेकर आप अपने सामान को लेकर एयरपोर्ट से बाहर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed