फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   200 people call to bcci and ask where has gone moka-moka

200 लोगों ने किया फोन पूछा क्या हुआ 'मौका-मौका'

Sat, 28 Mar 2015 04:04 PM IST
Updated Sat, 28 Mar 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
200 people call to bcci and ask where has gone moka-moka

विश्व कप क्रिकेट 2015 के दौरान टेलीविजन चैनल पर आया विज्ञापन मौका-मौका अब बीसीसीआई के लिए आफत बन गया है। एक समय पाकिस्तान के प्रशंसको का मजाक उड़ाने वाला यह विज्ञापन अब बीसीसीआई के सिर में दर्द कर रहा है।

विज्ञापन


विश्व कप क्रिकेट 2015 में भारतीय टीम की सेमीफाइनल मैच में 95 रनों से हुई हार के बाद से मौका-मौका एक विज्ञापन से ही भारतीय टीम का मजाक उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


अब बीसीसीआई के ऑफिस में पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश से करीब 200 फोन आ चुके हैं। सभी कॉलर यही पूछ रहे हैं कि क्या हुआ मौके-मौके का?

गौरतलब है कि स्टार स्पोर्ट्स ने अपने विज्ञापन में एक पाकिस्तान के प्रशंसक पर निशाना साधा था। जो पिछले 23 सालों से भारतीय टीम के खिलाफ पाकिस्तान की जीत का इंतजार वर्ल्ड कप में कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर इस बार भी उसको निराशा ही हाथ लगती है। विज्ञापन में दिखाया गया था कि किस तरह से पाकिस्तानी प्रशंसक अपने पुराने पटाखे लेकर आता है कि पाकिस्तान की जीत पर जलाएंगा। पर वह फिर पटाखे नहीं जला पाता है।

पहली बार ऐसा हुआ

200 people call to bcci and ask where has gone moka-moka

बीसीसीआई के एक स्टॉफ मेंबर ने बताया कि बीसीसीआई का टेलीफोन नंबर उसकी वेबसाइट पर उपलब्‍ध है। भारत की हार पर बहुत से लोग खुश है और अब हमें चिढ़ाने के लिए ऐसे विज्ञापन का सहारा ले रहे हैं। सदस्य ने बताया कि यह विज्ञापन पॉपुलर हुआ पर यह उलट कर हम पर ही वार करने लगेगा। यह हमने नहीं सोचा था।

शुक्रवार को शाम को चार बजे से फोन आना शुरू हुए। उस समय बीसीसीआई ने निर्णय किया कि इस फोन की लाइन को हटा ‌‌दिया जाए। बाद में हमने टेलीफोन कंपनी के जरिए ये पता करने का प्रयास किया कि यह टेलीफोन कॉल कहा से आए हैं तो पता चला कि अधिकतर फोन बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए थे।

बीसीसीआई ने बताया कि अभी तक हमें टिकट को लेकर लोग फोन करते थे पर पहली बार ऐसा हुआ कि भारतीय टीम के प्रदर्शन का मजाक बनाने के लिए इतने लोगों ने फोन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed