{"_id":"4d7a4c71421ff3507630a810ec9f189e","slug":"200-km-speed-of-trains-coach-will-be-build-up-soon-in-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 किमी. की रफ्तार वाली ट्रेनों के लिए बनेंगे कोच","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
200 किमी. की रफ्तार वाली ट्रेनों के लिए बनेंगे कोच
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Feb 2015 08:12 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत सरकार 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों के लिए कोच तैयार करेगी। ऐसे कोच रेलवे की चेन्नई स्थित फैक्ट्री में तैयार होंगे। इसके अलावा इंटर सिटी सेवाओं को आरामदायक बनाने के लिए भी ट्रेनों में एसी रैक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इन सुविधाओं के प्रावधान 2015-16 के रेलवे बजट में होंगे। इस साल के रेल बजट के संभावित प्रावधानों के मुताबिक रेलवे ऐसे प्रोटोटाइप तैयार करेगा, जिसमें 20 कोच होंगे। ये कोच 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन के अनुकूल होंगे।
विज्ञापन
इस समय रेलवे 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों के लायक कोच तैयार करता है। इस साल रेल बजट में रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेलवे की माली हालत और यात्री सेवा को बेहतर करने के प्रावधान करेंगे।
विज्ञापन
नि:शक्त यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर होगा। सभी नए कोचों में ब्रेल लिपि में संके तक होंगे। यात्रियों की संतुष्टि पर पूरा ध्यान होगा और इंटर सिटी यात्रा के लिए डेमू ट्रेनों में भी एसी कोच की व्यवस्था होगी।