फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   200 homes torched and shops ransacked in riots in west bengal

धार्मिक नेता की हत्या के बाद प. बंगाल में दंगा

Mon, 25 Feb 2013 09:53 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 25 Feb 2013 09:53 AM IST
विज्ञापन
200 homes torched and shops ransacked in riots in west bengal

एक धार्मिक नेता की हत्या के बाद भड़के दंगों में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से महज 30 किमी दूर 200 घरों को जला दिया गया और समुदाय विशेष की दर्जनों दुकानों में लूटपाट की गई। मामले में कार्रवाई न होने के कारण पुलिस पर भी लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राज्य के दक्षिणी 24 परगना जिले में 18-19 फरवरी की रात दो धार्मिक नेताओं पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ये दोनों एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद अफवाह उड़ी की हत्या में एक संगठन विशेष का हाथ है, जिसके बाद गत 19 फरवरी को जिले के केनिंग थाना क्षेत्र के नलियाखली, हीरोभंगा, गोपालपुर और गोलडोगरा गांवों में लूटपाट और आगजनी की गई। आगजनी में 200 घरों को जला दिया गया और 750 घरों पर हमले हुए। एक समुदाय विशेष के लोगों को इलाके को छोड़ कर भागना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, उपद्रवियों को रोकने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों पर भी हमले किए गए, जिनमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस के कई वाहन भी जला दिए गए। दंगाइयों ने भंगनखली, प्रियोर मोड़ और नौतनहाट में चक्कजाम भी किया, जिसके बाद इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात करना पड़ा।


19,20,21 फरवरी को हुए दंगों में पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप भी लगे। पुलिस पर यह आरोप लगाया गया कि उसने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बताया जा रहा है कि दंगाई एक ट्रक में भरकर कोलकाता से आए थे। इस बात की पुष्टि खुफिया एजेंसियों ने भी की, लेकिन पुलिस ने इसे रोकने का प्रयास नहीं किया। फिलहाल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन शांत बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed