फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   20 year jail term for gang rape.

लाभपुर गैंगरेप: दोषियों को 20-20 साल क़ैद

Sat, 20 Sep 2014 06:47 PM IST
पीएम तिवारी/कोलकाता से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
पीएम तिवारी/कोलकाता से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए Updated Sat, 20 Sep 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
20 year jail term for gang rape.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के बहुचर्चित लाभपुर गैंगरेप मामले में बोलपुर की एक अदालत ने सभी 13 दोषियों को 20-20 साल क़ैद की सज़ा सुनाई है। अदालत ने शुक्रवार को सभी अभियुक्तों को दोषी क़रार दिया था। मामले की सुनवाई एक महीने में ही पूरी हो गई।

विज्ञापन


जुलाई 2014 में यह घटना हुई थी, जिस पर सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई थी। शुक्रवार को बारासात गैंगरेप मामले में भी अदालत ने पांच अभियुक्तों को इतनी ही सज़ा सुनाई थी।
विज्ञापन


जनवरी 2014 में लाभपुर में पंचायत के निर्देश पर 13 लोगों ने 20 साल की एक आदिवासी लड़की से सामूहिक बलात्कार किया था। ये लोग युवती के दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम संबंधों के ख़िलाफ़ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत ने पहले युवती के परिजनों पर 50 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया था, पर रक़म चुकाने में असमर्थता जताने पर पंचायत के निर्देश पर युवती से सामूहिक बलात्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed