{"_id":"bd454814-ef9a-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"20-students-fell-ill-after-taking-mid-day-meal-in-tamilnadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील खाने से 100 से ज्यादा छात्राएं बीमार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मिड डे मील खाने से 100 से ज्यादा छात्राएं बीमार
चेन्नई/एजेंसी
Updated Thu, 18 Jul 2013 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के छपरा जिले में हाल ही में मिड डे मील खाने से हुई 23 बच्चों की मौत का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि तमिलनाडु के नेवेली में एक स्कूल में इसी योजना के तहत दिए जाने वाले भोजन को खाकर 100 से भी ज्यादा छात्राएं बीमार पड़ गईं।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नेवेली लिग्नाइट कार्पोरेशन के स्वामित्व वाले गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा सात और आठवीं की 105 छात्राएं बृहस्पतिवार को मिड डे मील के तहत भोजन में दिए गए अंडे खाने के बाद बीमार पड़ गईं।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि अंडे खाने के बाद छात्राओं ने उलटियां करना शुरू कर दिया, इस बीच कुछ छात्राएं बेहोश हो गईं। आनन फानन में भोजन बांटने की प्रक्रिया को बंद कराया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित छात्राओं को तुरंत नजदीक स्थित एनएलसी हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीधरन ने बताया कि सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर है।
गौरतलब है कि बिहार के छपरा में हाल ही में मिड डे मील खाने से 23 बच्चों की मौत हो गई थी। जांच में भोजन में विषाक्त पदार्थ मिले होने की बात सामने आने के बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे। वहीं, एक अन्य मामले में मधुबनी जिले में मिड डे मील खाने के बाद करीब 50 बच्चे बीमार पड़ गए थे।