फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   20 killed in two road accident

फिर काल बना कोहरा, दो हादसों में 20 लोगों की मौत

Fri, 23 Jan 2015 10:59 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
20 killed in two road accident

राजस्थान के राजसमंद जिले में शुक्रवार को एक एसयूवी कार की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत और एक बच्ची घायल हो गई है।

विज्ञापन


धुंध की वजह से सड़क साफ न दिखने को हादसे की वजह माना जा रहा है। देवगढ़ पुलिस थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि हादसे में सात साल की बच्ची किंजल घायल हुई है, जिसे जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये सभी बड़ोदा से एक कार्यक्रम से वापस अपने सिकार स्थित अपने घर लौट रहे थे। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरुणाचल में खाई में गिरी गाड़ी, 11 की मौत

20 killed in two road accident

अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को एक वाहन के खाई में गिरने से 11 मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा भालुकपोंग-तवांग रोड पर हुआ। पुलिस अधीक्षक ए कोआन ने बताया कि चालक को धुंध के चलते सड़क साफ दिखाई नहीं दी, जिसकी वजह से गाड़ी 150 फुट गहरे गड्डे में गिर गई।

हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मोत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। अस्पताल में भी परिजनों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed