{"_id":"12b1915e-23fe-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"20-cases-have-been-filed-against-former-minister-awadh-pal-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री अवध पाल पर छह माह में 20 मुकदमे ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्व मंत्री अवध पाल पर छह माह में 20 मुकदमे
अलीगंज/ब्यूरो
Updated Thu, 01 Nov 2012 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार में पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। छह महीने में उनके खिलाफ 20 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जिनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
एटा जिले में वर्ष 2010 में ब्लाक प्रमुख के चुनाव हुए थे। कुछ माह पूर्व स्थानीय थाने में बसपा के पूर्व मंत्री अवधपाल के खिलाफ इस चुनाव में बलवा कराने और डकैती का मामला दर्ज हुआ था। इसमें उन्हें कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, जबकि जैथरा क्षेत्र की एक युवती ने उनके और पुत्र के खिलाफ घर में बंधक बना कर दुष्कर्म का मामला अलीगंज थाने में दर्ज कराया था। यह मामला भी काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा और भी मामले उनके खिलाफ दर्ज हैं जिनमें जांच चल रही है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री पर छह माह के दौरान कुल 20 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। यह मुकदमे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब उप्र सतर्कता अनुभाग द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा तथा फर्जी तरीके से विद्यालय की जमीन पर नाम दर्ज कराने का मामला दर्ज कराया गया है। इसमें कौन से एसडीएम, कानूनगो, तहसीलदार एवं लेखपाल दोषी हैं, इसकी जानकारी के लिए लोग प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन