फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   2 youth gangraped school teacher in amroha up

यूपी: अमरोहा में शिक्षिका से गैंगरेप

Sat, 29 Dec 2012 09:52 AM IST
अमरोहा/ब्यूरो
अमरोहा/ब्यूरो Updated Sat, 29 Dec 2012 09:52 AM IST
विज्ञापन
2 youth gangraped school teacher in amroha up

दिल्ली में छात्रा के साथ बस में गैंगरेप की घटना से उठा तूफान अभी शांत भी नहीं हुआ है कि शुक्रवार सुबह हसनपुर के सैदनगली क्षेत्र में एक शिक्षिका दरिंदगी की शिकार बन गई।

विज्ञापन


स्कूल जाते वक्त दो युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात पर भड़के ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेर कर हंगामा किया पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। देरशाम पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन


सुबह साढ़े नौ बजे थाना असमोली क्षेत्र के एक गांव की दो शिक्षिकाएं थाना नखासा क्षेत्र में एक निजी स्कूल में शिक्षण के लिए जा रही थीं। सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव मांडली समसपुर में गन्ने के खेत के पास पहले से ही खड़े दो युवकों ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में खींचकर ले जाने लगे तो एक शिक्षिका किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली। दूसरी शिक्षिका के साथ दोनों ने दुराचार किया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खासा हंगामा कर थाने का घेराव किया। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया। सूचना मिलते ही एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गालिब और फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पहले कर चुकीं थी छेड़छाड़ की शिकायत
आखिर पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना को गंभीरता से क्यों नहीं लिया। अगर पुलिस समय से अपने काम को अंजाम देती, तो शायद शिक्षिका के साथ रेप जैसी घटना न होती। पहले भी कई बार दोनों युवक शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ का प्रयास कर चुके थे। इस मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।

आठ दिन पहले छात्रा से हुआ था रेप
सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव में ही कक्षा नौ की छात्रा से भी 21 दिसंबर को रेप किया गया था। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वारदात के वक्त छात्रा पशुओं के लिए खेत से चारा लेने जा रही थी जब युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया था।


दुराचार के मामलों में मिले मृत्युदंड: डीजीपी
प्रदेश के डीजीपी एसी शर्मा ने दुराचार के मामलों में मृत्युदंड दिए जाने की सिफारिश की है। उन्होंने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है कि इसके लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 375 व 376 में संशोधन कराया जाए। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed