फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   2 jawans killed in an attack by pak troops along LoC in poonch

पाकिस्तानी सेना ने दो भारतीय जवानों का सिर काटा

Wed, 09 Jan 2013 12:39 AM IST
जम्मू/पुंछ/नई दिल्ली/ब्यूरो
जम्मू/पुंछ/नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 09 Jan 2013 12:39 AM IST
विज्ञापन
2 jawans killed in an attack by pak troops along LoC in poonch
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर बर्बरता की हदें पार कर दीं। पाकिस्तानी सैनिक सीमा लांघ कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए और भारतीय सेना के जवानों पर हमला कर दिया। हमले में दो भारतीय जवान शहीद हो गए जबकि दो घायल हैं।
विज्ञापन


बर्बरता से हत्या कर जवानों का सिर काटा
पाकिस्तानी सैनिकों ने दोनों जवानों की बर्बरता से हत्या कर उनका सिर काट दिया। वे एक जवान का सिर साथ ले गए जबकि एक का शव क्षत-विक्षत मिला है। हालांकि सेना ने एक जवान का शव ही क्षत-विक्षत किए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


भारतीय क्षेत्र में 100 मीटर अंदर तक घुसे
यह हमला जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के मनकोट इलाके में मंगलवार सुबह हुआ। पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) के जवान एलओसी से भारतीय क्षेत्र में 100 मीटर अंदर तक घुस आए और भारतीय सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। हमले में लांस नायक हेमराज और लांस नायक सुधाकर सिंह शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष विराम का सख्ती से पालन करे पाकिस्तान
सरकार ने इस घटना को उकसावे की कार्रवाई करार देते हुए मामला पाकिस्तान के समक्ष उठाने की बात कही है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को संघर्ष विराम का सख्ती से पालन करना चाहिए। बहरहाल, दिन में इस हमले के बाद देर शाम पाक सेना ने फिर सात भारतीय चौकियों क्रांति वन, क्रांति टू, घोड़ा, कृपाण, रवि, नंगी टेकरी पर गोलाबारी शुरू कर दी जो देर रात तक रुक-रुक कर जारी थी।

घुसपैठ के लिए घना कोहरा बड़ा मुफीद
सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पाक सेना के जवानों ने आतंकियों को घुसपैठ कराने के इरादे से सुबह भारतीय सीमा में प्रवेश किया। उस समय पूरे इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था। यह मौसम घुसपैठ के लिए बड़ा मुफीद माना जाता है।

भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की
इसी दौरान एलओसी पर गश्त कर रहे भारतीय जवानों ने पाक सैनिकों को देख मोर्चा संभाल लिया। जब पाक सैनिकों ने गोलीबारी शुरू की तो भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। तकरीबन आधा घंटे तक दोनों ओर से हुई जबरदस्त गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए, जबकि दो घायल हो गए।

जवानों के साथ बेहद नृशंस व्यवहार
हालांकि सूत्रों ने बताया कि सुबह 11:30 बजे करीब शुरू गोलीबारी एक घंटे से ज्यादा देर तक चली। बाद में पाक सैनिक घने कोहरे का फायदा उठाते हुए वापस भाग गए। वे भारतीय जवानों के हथियार और अन्य सामान भी ले गए। सूत्रों ने बताया कि पाक सैनिकों ने शहीद हुए भारतीय जवानों के साथ बेहद नृशंस और अमानवीय व्यवहार किया।

48 घंटे में दूसरी बार सीज फायर का उल्लंघन
पाक सेना ने 48 घंटों में दूसरी बार सीज फायर तोड़ा है। सोमवार को उड़ी सेक्टर में पाक गोलाबारी में एक सरपंच का मकान जमींदोज हो गया था। पिछले साल 120 से भी ज्यादा बार सीज फायर समझौते का उल्लंघन किया गया था।

एक महीने में पाकिस्तान की ओर से करीब एक दर्जन बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा चुका है। इनमें ज्यादातर घटनाएं राजौरी, उड़ी और केरन सेक्टर में हुई हैं, ताकि आतंकवादियों को घुसपैठ कराई जा सके।


पाक सरकार के समक्ष मुद्दा उठाएगा भारत
रक्षा मंत्रालय ने घटना की तीखी निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना की इस हरकत को भारत उकसावे की कार्रवाई मानता है। दोनों मुल्कों के सैन्य अभियान के महानिदेशक इस घटना को लेकर एक-दूसरे के संपर्क में हैं। पाकिस्तान सरकार के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। हम चाहते हैं कि पाकिस्तान संघर्ष विराम का पालन सख्ती से करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed