फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   2 dead in Bus Accident at aligarh.

यूपी: यात्रियों से भरी बस पलटी, दो की मौत

Tue, 24 Nov 2015 05:57 AM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 05:57 AM IST
विज्ञापन
2 dead in Bus Accident at aligarh.

पटियाली से दिल्ली जा रही कासगंज डिपो की बस गभाना थाना क्षेत्र के सोमना रोड पर ड्राइवर को नींद की झपकी लगने से सड़क किनारे पलट गई। इसमें दो यात्रियों की बस के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि चार दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


इनमें दस यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायल यात्रियों को अलीगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक बस को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर मौके पर गभाना एसओ मोहम्मद असलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर अलीगढ़ अस्पताल भेज दिया। एक शव खबर लिखे जाने तक बस के नीचे दबा होना बता गया है। जिसे निकालने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासगंज डिपो की बस पटियाली से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। बस सोमवार देर रात करीब 12:40 पर गभाना क्षेत्र के सोमना रोड पर पहुंची ही थी कि अचानक बस के ड्राइवर को नींद का झोंका लग गया और बस सड़क किनारे पलट गई।

इससे बस में सवार दो यात्रियों की मौके ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार चार दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें करीब 10 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

पटियाली से दिल्ली जा रही थी बस

2 dead in Bus Accident at aligarh.

सूचना मिलते ही एसओ गभाना असलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से घायल लोगों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए अलीगढ़ जिला अस्पताल में भेजा। हादसे के बाद बस के चालक परिचालक बस को छोड़कर भाग गए।

घायल यात्री
घायलों के नाम महेश निवासी कासगंज, अरविंद, संगीता, अनुज तीनों फतेहपुर, बटोई और कमलेश निवासी अमापुर, प्रियांशु मलिकपुर, श्याम सिंह फर्रुखाबाद, अरुण सोरों, हर्ष दीक्षित राजा का रामपुर, गंगा नारायण भाई, धनलक्ष्मी, बच्चे आनंद, विशाल, मीना, लोकेश , लक्ष्मी और अनिल सभी निवासी रामपुर पुरोहित पटियाली कासगंज घायल हो गए।

बेटे की तेरहवीं कर लौट रहे पिता की मौत

बेटे की तेरहवीं कर लौट रहे बाप की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। रामपुर पुरोहित पटियाली कासगंज निवासी राधेश्याम पुत्र सियाराम के बेटे अरविंद की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी।

राधेश्याम बेटे की तेरहवीं कर सोमवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ कासगंज बस की डिपो से दिल्ली लौट रहा था। इसमें राधेश्याम की मौत हो गई, जबकि उसके भाई गंगा नारायण, धनलक्ष्मी, बच्चे आनंद, विशाल, मीना, लोकेश , लक्ष्मी और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। एक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed