फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   1984 riots sikhs protest against sajjan kumar acquittal

सज्जन को बरी करने पर सिखों में जबरदस्त गुस्सा

Thu, 02 May 2013 12:26 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 02 May 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
1984 riots sikhs protest against sajjan kumar acquittal

सिख दंगा मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बरी किए जाने पर सिखों में भारी गुस्सा है।

विज्ञापन


सिख प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को दिल्ली में मेट्रो ट्रेन रोकी, जबकि जम्मू में जम्मू-कश्मीर हाईवे पर जाम लगा दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 30 साल बाद भी हमें न्याय नहीं मिला है। हमें न्याय मिलना चाहिए।

दिल्ली में गुस्साए सिख प्रदर्शनकारियों ने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर कब्जा कर ट्रैक जाम कर दिया। बिना टोकन, हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी करते प्रदर्शनकारी जबरन स्टेशन परिसर में घुस आए।

sikh protest
विज्ञापन














करीब दो घंटे के लिए सुभाष नगर व तिलक नगर स्टेशन बंद रहे। पुलिस ने मामले में दो दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

इस विरोध प्रदर्शन के चलते नोएडा सिटी सेंटर व वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 की लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ी।

मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों के पहुंचने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व चांदनी चौक और चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन में प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घुस गए थे, लेकिन ट्रैक पर उतरने की यह पहली घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्रदर्शनकारियों ने मेट्रो ट्रेन के आगे नारेबाजी की और उसके केबिन में घुस गए। इसके कारण अन्य ट्रेनों को रास्ते में ही रोकना पड़ा। पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से निकले।

sikh protest

















डीएमआरसी ने हालात बिगड़ते देख दोपहर 12:45 बजे सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन की एंट्री बंद कर दी। साथ ही तिलक नगर मेट्रो स्टेशन भी यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया।


इस दौरान दोनों स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेन नहीं रुकी। ऐसे यात्री जिन्हें इन दोनों स्टेशन से आवागमन करना था, उन्हें जनकपुरी ईस्ट या टैगोर गार्डन से उतरकर आगे का सफर तय करना पड़ा।

तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे, लेकिन प्रदर्शनकारी सुभाष नगर स्टेशन पर पहुंच गए। प्लेटफार्म पर पहुंचते ही कई प्रदर्शनकारी ट्रैक पर कूद गए। मामला संवेदनशील था इसलिए उन्हें समझा बुझाकर बाहर लाया गया और हालात न बिगड़े इसलिए स्टेशन बंद कर दिया गया।
-हिमेंद्र सिंह, सीआईएसएफ प्रवक्ता

प्लेटफार्म व ट्रैक तक प्रदर्शनकारी पहुंचे। इसके कारण दोपहर 12:45 बजे स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए। सुभाष नगर स्टेशन 2 बजकर 38 मिनट पर और तिलक नगर स्टेशन 2 बजकर 52 मिनट पर पब्लिक के लिए खोल दिया गया।
-डीएमआरसी प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed