फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   18 lakh workers on strike against quota in promotion bill

प्रमोशन में आरक्षण: यूपी के 18 लाख कर्मचारी हड़ताल पर

Fri, 14 Dec 2012 10:26 AM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Dec 2012 10:26 AM IST
विज्ञापन
18 lakh workers on strike against quota in promotion bill

प्रमोशन में आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीतियों से नाराज प्रदेश के सामान्य व पिछड़े वर्ग के 18 लाख कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। नाराज कर्मचारी कोटा बिल के विरोध में शुक्रवार से राज्य के जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे।

विज्ञापन


लखनऊ स्थित जीपीओ पार्क में सभा कर रहे आरक्षण विरोधी कर्मचारियों को जैसे ही राज्यसभा में प्रमोशन में आरक्षण पर पेश संविधान संशोधन विधेयक पर बहस शुरू होने की जानकारी मिली उनके साझा संगठन सर्वजन हिताय संरक्षण समिति ने आपात बैठक कर बेमियादी हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि इस विधेयक को जोर जबरदस्ती से पारित कराने की अलोकतांत्रिक कोशिश की जा रही है। सपा के सदस्यों को सदन से मार्शल के जरिये निकाल दिया गया है। इसे बरदाश्त नहीं किया जा सकता। तत्काल प्रभाव से हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता को परेशानी न हो इसका ख्याल रखते हुए बिजली, पानी, चिकित्सा और परिवहन जैसी आवश्यक सेवाओं को हड़ताल से मुक्त रखा गया है। उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही इस लड़ाई को सामान्य व पिछड़े वर्ग के लोगों के अस्तित्व की लड़ाई बताते हुए जनता से भी सहयोग व समर्थन मांगा। उन्होंने यह ऐलान भी किया कि विधेयक वापस होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

सरकारी विभागों में तालाबंदी
सर्वजन हिताय संरक्षण समिति ने कर्मचारियों व अधिकारियों के सभी संगठनों से अपील की कि वह शुक्रवार को अपने-अपने कार्यालयों पर तालाबंदी करें। कांग्रेस व भाजपा को दिखा दें कि सामान्य व पिछड़े वर्ग के कर्मचारी अन्याय को अब और ज्यादा बरदाश्त नहीं करेंगे।


समर्थक 4 घंटे ज्यादा काम करेंगे
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि आरक्षण विरोधियों की हड़ताल से निपटने के लिए दलित वर्ग के कर्मचारी व अधिकारी चार घंटे अतिरिक्त काम करेंगे। समिति के संयोजक केबी राम, डॉ. रामशब्द जैसवारा ने दावा किया कि प्रमोशन में कोटे के विरोध में हो रही हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed