{"_id":"6c3b3d122305387d972f50141b5aa82b","slug":"16-yr-old-girl-gang-raped-by-six-men-in-goregaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में फिर गैंगरेप, दोस्तों ने ही बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई में फिर गैंगरेप, दोस्तों ने ही बनाया हवस का शिकार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Nov 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के गोरेगांव इलाके में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके 6 दोस्तों ने रेप किया। यह घटना 1 नवंबर की रात की है। रेप के सभी आरोपी पीड़ित लड़की को जानते थे। उन्होंने शुक्रवार की रात दिवाली की बधाई देने के बहाने उसे बुलाया और फिर बहला-फुसलाकर उसे किसी सुनसान जगह पर ले गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। नशे की हालत में आरोपियों ने लड़की के साथ रेप किया।
सभी आरोपी, जिनकी उम्र 20 साल के करीब है, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डिंडोसी पुलिस स्टेशन में सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 जी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस पर आरोप है कि उसने केस दर्ज करने में आनाकनी की लेकिन एक सामाजिक कार्यकर्ता की पहल के बाद पुलिस बलात्कार का केस दर्ज करने पर मजबूर हुई।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। छह आरोपियों में कुछ लड़की के दोस्त थे और उन्हीं के कहने पर लड़की उनके साथ गई थी।
गैंगरेप की इस घटना से एक बार फिर मुंबई पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। मुंबई के ही शक्ति मिल्स में करीब दो महीने पहले 22 अगस्त को एक फोटो जर्नलिस्ट के साथ भी बलात्कार हुआ था।
विज्ञापन