फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   16 UP power dept engineers suspended for laxity in duty

यूपी विद्युत विभाग के 16 अभियन्ता निलंबित

Tue, 23 Oct 2012 03:09 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Oct 2012 03:09 PM IST
विज्ञापन
16 UP power dept engineers suspended for laxity in duty

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विद्युत विभाग के तीन अधीक्षण अभियन्ताओं समेत 16 इंजीनियरों को कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान विद्युत वितरण मंडल सहारनपुर के अधीक्षण अभियंता आर. पी. सिंह, विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर के अधीक्षण अभियंता पी. के. अरनिया और विद्युत वितरण मंडल सीतापुर के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार शर्मा समेत बिजली महकमे के 16 अभियंताओं को निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


अखिलेश ने विद्युत वितरण मंडल फिरोजाबाद के अधीक्षण अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए वेद प्रकाश शर्मा के खिलाफ भी समुचित कार्रवाई के आदेश दिए। इन सभी अभियंताओं को अपने कार्य में लापरवाही बरतने, राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में नाकाम रहने और जनता की समस्याओं के निस्तारण में दिलचस्पी नहीं लेने का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने बिजली व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि बिजली से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए बिजली व्यवस्था सुधार लाया जाना बेहद जरूरी है और राज्य सरकार इसके लिये हरसंभव प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed