फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   16 farmer suicide in UP.

यूपी: बर्बाद फसल ने ली 16 किसानों की जान

Thu, 02 Apr 2015 09:34 AM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
16 farmer suicide in UP.

बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसल ने प्रदेश में 16 और किसानों की जान ले ली। इसमें से 15 किसानों की सदमें से मौत हो गई, जबकि एक ने यमुना में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


कानपुर में मरने वालों में चार किसान जालौन जनपद के हैं। बांदा के दो और फर्रुखाबाद के एक किसान की जान गई है। वहीं सदमें से ब्रज क्षेत्र में छह किसानों की मौत हो गई।उधर अलीगढ़ में तीन किसानों की सदमे से मौत हो गई।
विज्ञापन


जालौन जनपद के माधौगढ़ तहसील के गांव गीधन की खोड़ निवासी किसान फुंदीलाल सुबह फसल काटने गया था। फसल खराब देख उसका हार्टफेल हो गया। गांव लहरुआ निवासी किसान लल्लू सिंह ने 20 बीघा गेहूं बोया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे बृजभान सिंह ने बताया कि बुधवार को फसल की हारवेस्टर से मड़ाई की जा रही थी। गेहूं कम देखकर लल्लू सिंह का हार्टफेल हो गया। मौके पर ही मौत हो गई।

एक किसान ने की आत्महत्या

16 farmer suicide in UP.
गांव सुढ़ार में महावीर प्रसाद का भी खराब फसल देख हार्टफेल हो गया। उधर, कालपी क्षेत्र के गांव देवकली निवासी किसान बदलू ने खराब फसल देखकर यमुना में कूदकर जान दे दी।

फसल बर्बाद होने से बांदा में भी दो किसानों की मौत हो गई। कोर्रही गांव के शाकिर, पतवन गांव के शिवशरण सिंह की बर्बाद फसल देखकर हार्टफेल होने से मौत हो गई। फर्रुखाबाद के राजेपुर ब्लाक के गांव खानपुर निवासी बलवीर सिंह कुशवाह भी फसल बर्बादी का सदमा सह नहीं पाए और उनकी मौत हो गई।

आगरा के गांव बेरी चाहर के किसान रामरतन की बुधवार को मौत हो गई। वह पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद होने के कारण सदमे में थे।


मैनपुरी में ग्राम सराय मुगलपुर के किसान राधेश्याम शाक्य की सदमे से मौत हो गई। मंगलवार की शाम वह खेत पर सोने के लिए गए थे और बुधवार सुबह उनका शव मिला। वहीं आलीपुर खेड़ा क्षेत्र के ग्राम गढ़िया गोविंदपुर में राजपाल लोधी की भी फसल तबाह होने पर सदमे से जान चली गई।

कर्ज से परेशान हैं किसान

16 farmer suicide in UP.

एटा में निधौलीकलां के गांव सभापुर निवासी किसान वीरेश की फसल बर्बादी से सदमे के चलते मौत हो गई। उधर, जलेसर के गांव नगला उदी निवासी भूरी सिंह ने भी सदमे से दम तोड़ दिया। बारिश के कारण उनकी आलू और गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ। इससे वह परेशान थे।

फीरोजाबाद के टूंडला में गांव ठार तुलसी निवासी किसान भजनलाल को बुधवार को खेत पर हार्ट अटैक पड़ गया। इससे उनकी मौत हो गई। उसकी आधी से ज्यादा फसल बारिश और ओलावृष्टि से खराब हो गई थी।

अलीगढ़ के गोंडा के गांव नगला अभयराम निवासी किसान सोहन पाल, जवां के ग्राम वीरपुर छबीलगढ़ी के रहने वाले मक्खन सिंह और टप्पल क्षेत्र के गांव मानपुर रसूलपुर निवासी मनवीर सिंह की खराब फसल देखकर सदमे से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed