फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ISIS killed 150 women in Iraq, who denied to get married

शादी से किया मना तो 150 महिलाओं को उतारा मौत के घाट

Thu, 18 Dec 2014 04:29 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
ISIS killed 150 women in Iraq, who denied to get married

तुर्किश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार आईएसआईएस ने इराक में करीब 150 महिलाओं को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि उन्होंने जिहादियों से शादी करने से मना कर दिया था। मंगलवार को इराक के मानवाधिकार मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, जिहादियों ने इराक के अल अनबर के पश्चिमी हिस्से में महिलाओं पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


हत्या के बाद उन सभी को एक साथ फालुजा में दफना दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, जिन महिलाओं को मारा गया, उनमें से कई सारी महिलाएं गर्भवती थीं। आईएसआईएस के लोगों ने अल अनबर के उत्तरी इलाके अल वाफा से सैकड़ों परिवारों को जगह छोड़ देने के लिए भी मजबूर किया था। उन्हें जान से माने की धमकी भी दी गई थी।

विज्ञापन

लाइन में खड़ा करके भून डाला

ISIS killed 150 women in Iraq, who denied to get married

अनबर के उत्तरी हिस्से में आईएसआईएस का दबदबा बढ़ गया है। कुछ महीने पहले ही इन जिहादियों के एक समूह ने करीब 50 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इनमें करीब 40 पुरुष, 6 औरतों और 4 बच्चे थे।

द एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, इस इलाके के एक बुजुर्ग ने बताया कि पहले तो जिहादियों ने इन सभी लोगों को एक लाइन में खड़ा किया और फिर उसके बाद सभी को गोलियों से भून डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed