{"_id":"4ff86882-1e89-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"13-year-old-girl-becomes-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 वर्ष की लड़की बनी मां, पुलिस कैसे करे जांच ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
13 वर्ष की लड़की बनी मां, पुलिस कैसे करे जांच
तिरुवनंतपुरम/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Oct 2012 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरुवनंतपुरम के एसटी अस्पताल में 13 वर्ष की एक लड़की के मां बनने का मामला प्रकाश्ा में आया है। सूचना मिलने के बाद से पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर दोषी को सजा दिलाना चाहती है, जबकि लड़की के मां-बाप लोकलाज के डर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते। पुलिस के लिए अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन ने बुधवार को इस संदर्भ में सूचना दी थी। जिसमें बताया गया था कि एक गर्भवती नाबालिग लड़की को प्रसव संबंधी समस्या के कारण 20 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस अस्पताल प्रबंधन की सूचना के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करना चाहती है, लेकिन लड़की के परिजन ऐसा नहीं चाहते।
विज्ञापन
लड़की आठवीं की छात्रा है। वह केरल में कोल्लम जिले के कोट्टारक्कारा की रहने वाली है।