{"_id":"840da7a6-420e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"13-mlas-openly-back-yeddyurappa-karnataka-govt-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के 13 विधायकों का येदि को खुलेआम समर्थन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा के 13 विधायकों का येदि को खुलेआम समर्थन
हावेरी/एजेंसी
Updated Sun, 09 Dec 2012 08:55 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण भारत में भाजपा को पहली बार सत्ता में लाने वाले बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को नई क्षेत्रीय पार्टी कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) की कमान संभाल ली।
विज्ञापन
येदि के आधिकारिक रूप से नई पार्टी बनाते ही भाजपा के 13 विधायक खुलकर उनके समर्थन में आ गए। इससे उत्साहित येदियुरप्पा ने कर्नाटक की भाजपा सरकार को अल्पमत में बताते हुए विधानसभा भंग कर नए चुनाव की मांग कर दी।
विज्ञापन
राज्य के बदले सियासी समीकरण में भाजपा की सरकार खतरे में पड़ती दिख रही है। कर्नाटक में अपने 13 विधायकों के येदियुरप्पा के समर्थन में खड़े होने से भाजपा की चुनौतियां बढ़ गई हैं। इन विधायकों ने खुलेआम केजेपी के सम्मेलन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इससे पहले येदियुरप्पा के साथ नाश्ते पर भाजपा के 6 मंत्री, विधानसभा के 23 विधायक और विधान परिषद के छह सदस्य मौजूद थे। हालांकि भाजपा ने येदि के सम्मेलन में शामिल होने वाले विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।