फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   13 members of Hindu outfit arrested in Muslim techie murder case

पुणे मर्डर केस में 13 गिरफ्तार

Thu, 05 Jun 2014 03:45 PM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
13 members of Hindu outfit arrested in Muslim techie murder case

पुणे में हिंदुवादी संगठन के संदिग्ध सदस्यों द्वारा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या के मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद प्रशासनिक मशीनरी हरकत में आ गई है।

विज्ञापन


सोलापुर निवासी शेख मोहसिन सादिक की सोमवार को हत्या कर दी गई थी। 28 वर्षीय सादिक पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और शहर के हडपसार इलाके में रहता था।

पुलिस के मुताबिक, एक फेसबुक पोस्ट से नाराज होकर हिंदूवादी संगठन से जुड़े सात लोगों ने सादिक लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन

6 लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया

13 members of Hindu outfit arrested in Muslim techie murder case

पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और 147 (दंगा) के तहत मामला दर्ज करके सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 6 अन्य लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों ने सादिक को उसी के घर के पास ही हॉकी स्टिक से पीटा था। वह 2006 से पुणें में रह रहा था और एक टेक्सटाइल फर्म के आईटी डिपार्टमेंट मे चार सालों से नौकरी कर रहा था।

वारदात की रात वह और उसका रूममेट बाहर से खाना खाकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

फेसबुक पोस्ट पर शहर में बवाल

13 members of Hindu outfit arrested in Muslim techie murder case

बुधवार को जिन 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया,  उनके नाम प्रशांत थोराट (21), अक्षय लड़गे (20), विजय गंभीरे (24), विकी कंधारे (19), अक्षय सोनवाने (19) और रव‌ि साठे (21) हैं।

पुलिस ने बताया कि अब तक गिरफ्तार सभी सदस्य हिंदु राष्ट्र सेना से जुड़े हैं। पुलिस का कहना है फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने के बाद शहर में कई तरह की अफवाहें फैलीं हुईं थी। सा‌दिक को उन्हीं अफवाहें के चलते गलती से मार दिया गया।

पुलिस कमिश्नर स‌तीश माथुर ने बताया कि मामले में जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑप डेंजरस एक्टिवीटज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

आपत्तिजनक एसएमएस भी भेजे जा रहे

13 members of Hindu outfit arrested in Muslim techie murder case

वहीं, सादिक की हत्या के कुछ समय बाद ही एक आपत्तिजनक एसएमएस सर्कुलेट किया गया।

एसएमएस में लिखा था- पहीली विकेट पडली यानी पहला विकेट गिर गया। ये संदेश ह‌िंदु राष्ट्र सेना के सदस्यों द्वारा फैलाया जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर सतीश कुमार ने बताया कि सादिक हत्या के तुरंत बाद ये संदेश सर्कुलेट होने लगा था। वहीं पुलिस ने कहा है कि मामला अपराध शाखा को सौंपा गया है और लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की गई है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed