फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   13 members of a family announced conversion.

यूपी: 13 सदस्यों का धर्म परिवर्तन का ऐलान

Tue, 22 Dec 2015 03:19 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
13 members of a family announced conversion.

बिजनौर के गांव महमूदपुर कामिल उर्फ नवादा में एक परिवार के धर्म परिवर्तन करने का ऐलान करने पर गांव में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन


प्रधानी चुनाव में साथ नहीं देने पर उसने धर्म परिवर्तन करने का फैसला किया है।

ग्राम पंचायत महमूदपुर कामिल उर्फ नवादा में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़े हरपाल सिंह कश्यप को हार का सामना करना पड़ा।

प्रधानी चुनाव में लोगों के साथ नहीं देने पर फैसला

13 members of a family announced conversion.

हरपाल सिंह कश्यप ने बताया कि गांव में समुदाय के लोगों से बैठक कर उसने चुनाव लड़ने का फैसला किया था, लेकिन चुनाव में उसका समुदाय के लोगों ने बहिष्कार कर दिया। दूसरे समुदाय के लोगों का साथ दिया।

जबकि समुदाय के लोगों ने उसे पूरा भरोसा दिया था कि वह चुनाव में उसके साथ रहेंगे। उसके विश्वास को ठेस पहुंचाई गई है। इसी से क्षुब्ध होकर उसने धर्म परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। वह अपने पुत्र और पुत्रियों सहित परिवार के 13 सदस्यों के साथ धर्म परिवर्तन करेगा।

हरपाल सिंह के धर्म परिवर्तन की सूचना पर गांव में खलबली मची हुई हैं। उसने ऐलान किया है वह आने वाले दिनों में किसी अन्य धर्म को स्वीकार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed