आंध्र में मिनी ट्रक और बस में टक्कर, 13 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के कंदूकूर में बारातियों को ले जा रही मिनी ट्रक से बस टकरा गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 15 लोगों के घायल होने की खबर है।
पुलिस के मुताबिक कंदूकूर से आ रही बरातियों से भरी ट्रक विपरीत दिशा से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई जिसमें 3 बच्चे भी शामिल हैं।
अस्पताल में कराया भर्ती
इंस्पेक्टर लक्ष्मण ने बताया कि ट्रक में सवार सभी तेरह लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और ड्राइवर फरार हो गया। घायलों को ओंगोल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना स्थल पर लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी।