{"_id":"562d59af529322d82a3102bef92e3c5c","slug":"13-dead-in-west-bengal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. बंगाल में जहरीली शराब ने ली 13 की जान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प. बंगाल में जहरीली शराब ने ली 13 की जान
ब्यूरो / अमर उजाला, कोलकाता
Updated Mon, 28 Sep 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के दो गांवों में जहरीली शराब पीने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 32 लोग बीमार होकर अस्पतालों में दाखिल हैं।
विज्ञापन
इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। राजौरिया ने बताया कि शनिवार की रात इन लोगों ने देसी शराब के एक ठेके पर शराब पी थी।
विज्ञापन
पीने के कुछ देर बाद ही उनको उल्टी और दस्त होने लगी और हालत बिगड़ने लगी। चार लोगों ने शनिवार देर रात ही दम तोड़ दिया। पांच लोगों की मौत रविवार रात को हुई जबकि सोमवार को चार अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विशेषज्ञों की एक टीम इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन तमाम लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई या इसकी कोई और वजह थी।