फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   13 ‘confidential’ files go missing from Rail Bhawan

सत्ता बदलते ही रेल भवन से 13 'गोपनीय' फाइलें गायब!

Thu, 05 Jun 2014 08:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Jun 2014 08:03 AM IST
विज्ञापन
13 ‘confidential’ files go missing from Rail Bhawan
देश की सत्ता बदल चुकी है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इन सबके बीच रेल भवन से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि यहां विभाग से जुड़ी 13 'गोपनीय' फाइलें गायब हो चुकी हैं।
विज्ञापन


ये सब कुछ नए रेल मंत्री के कमान संभालने से पहले हुआ है। ये खुलासा अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने किया है। अखबार के मुताबिक विभाग ने गायब फाइलों को खोजने के लिए खासी मशक्कत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

रेल भवन से गायब हुई फाइलें

13 ‘confidential’ files go missing from Rail Bhawan

कई दिनों की तलाश के बाद भी जब फाइलों का पता नहीं चला तो विभाग ने 23 मई को इन फाइलों को गायब बताकर सभी शाखाओं को इसे तलाशने के की जिम्मेदारी सौंपी है।

रेलवे बोर्ड ने इस बाबत अधिकारियों 16 जून तक गायब फाइलों को ढूढ़ने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं होने की सूरत में इन फाइलों को आधिकारिक तौर पर गायब होने का ऐलान किया जाएगा।

रेलवे से जुड़ी गोपनीय फाइलें गायब

13 ‘confidential’ files go missing from Rail Bhawan

अंग्रेजी अखबार के मुताबिक गायब सभी फाइलें इससे संबंधित विभागों के कार्यालय से गायब हुई हैं। गायब फाइलों में कई ऐसे दस्तावेज हैं जो काफी गोपनीय हैं।

जो फाइलें गायब हुई उनमें मुख्य रूप से डिविजन रेलवे मैनेजर से जुड़ी फाइलें हैं। इनमें पूरे भारत में वरिष्ठ संयुक्त सचिव कि नियुक्ति के लिए चुने गए उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।

विज्ञापन

तबादलों से जुड़ी हैं फाइलें

13 ‘confidential’ files go missing from Rail Bhawan

एक फाइल डीआरएम के नियुक्ति पर रोक से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही बीसीसीआई से बातचीत से जुड़ी फाइल भी शामिल है। इसके अलावा बड़े स्टेशनों पर इमरजेंसी रेस्पॉन्स रूम की स्थापना से जुड़ी फाइल, वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों से जुड़ी फाइल भी शामिल हैं।

इनमें भिलाई स्टील प्लांट में 'फोर लेवल क्रासिंग' बनाने से जुड़ी फाइल और मुंबई रेल विकास कॉरपोरेशन से जुड़ी फाइल भी शामिल है।

हालांकि रेलवे बोर्ड से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, "अगर ये फाइलें विभाग के कंप्यूटर में सेव की गई होंगी तो इन फाइलों में दर्ज दस्तावेज फिर से हासिल किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed