फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   12th student gave birth in examination room

हैरतअंगेजः छात्रा ने क्लासरूम में दिया बच्चे को जन्म

Sat, 22 Feb 2014 08:47 AM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
12th student gave birth in examination room

अक्सर ऐसी खबरें तो आती रहती हैं कि एक गर्भवती महिला अस्पताल जाते समय ट्रैफिक जाम में फंस गई और उसे गाड़ी में ही अपने बच्चे को जन्म देना पड़ा।

विज्ञापन


या फिर चलती ट्रेन के टॉयलेट में शौच करते समय महिला की डिलिवरी हो गई और नवजात शिशु टॉयलेट के रास्ते से रेलवे ट्रैक पर जा गिरा और उसके बाद ट्रैन रुकवाकर बच्चे को उठाया गया।
विज्ञापन


लेकिन...यहां मामला एकदम अलग है। एक मां को टीचरों के बीच ऐसी जगह पर अपने बच्चे को जन्म देना पड़ा, जहां ना कोई डॉक्टर था ना कोई नर्स। आखिर क्या है पूरा मामला? पढ़िए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लासरूम में दिया बच्चे को जन्म

12th student gave birth in examination room

बिहार के सारण जिले में एक महिला ने एक कॉलेज के परीक्षा हॉल में अपने बच्चे को जन्म दिया। महिला 12वीं कक्षा की परीक्षा देने गई थी, जहां अचानक उसकी डिलिवरी हो गई।

मनीषा देवी नाम की इस महिला की उम्र करीब 20 वर्ष है और पिछले ही वर्ष उसकी शादी हुई थी। गुरुवार को वह अपनी 12वीं की परीक्षा देने गई थी।

कॉलेज के अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा देते समय अचानक मनीषा के पेट में तेज दर्द होने लगा। कॉलेज प्रशासन ने जानकारी मिलते ही तुरंत एंबुलेंस के लिए फोन किया। लेकिन इससे पहले की एंबुलेंस आती, महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हैं मां और उसका बच्चा?

12th student gave birth in examination room

महिला की देखभाल कर रहे अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि डिलिवरी सामान्य थी। बच्चा और उसकी मां स्वस्‍थ व सुरक्षित हैं। दोनों के स्वास्‍थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

यह पहली बार नहीं है कि जब बच्चे का जन्म अस्पताल या घर से बाहर हुआ है। पिछले वर्ष ही गाजियाबाद में एक महिला ने चलती ट्रेन के टॉयलेट में शिशु का जन्म दिया था।

बच्चा टॉयलेट के जरिए रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। इसके बाद ट्रेन रुकवाकर बच्चे को उठाया गया था। हालांकि बच्चा और मां दोनों स्वस्थ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed