फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   12-yr-old hindu domestic worker jumps from 6th floor in pak

पाक: चोरी के आरोप पर छठी मंजिल से कूदा हिंदू लड़का

Mon, 20 Jan 2014 09:10 PM IST
एजेंसी/कराची, लाहौर
एजेंसी/कराची, लाहौर Updated Mon, 20 Jan 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
12-yr-old hindu domestic worker jumps from 6th floor in pak

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


कराची में 12 वर्षीय एक हिंदू लड़के ने अपने मालिक से खुद को बचाने के लिए इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। उधर, लाहौर में 14 वर्षीय एक मुस्लिम लड़की की उसके मालिक द्वारा की गई कथित पिटाई के बाद मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हरीश कुमार नामक लड़के पर पेशे से डॉक्टर मिनहाल और उसकी पत्नी ने पैसा चोरी करने का आरोप लगाया था। इसको लेकर दोनों रविवार को पूछताछ कर रहे थे। तभी वह खुद को बचाने के लिए इमारत की छठी मंजिल से कूद गया।
विज्ञापन


फिलहाल मिनहाल पुलिस हिरासत में हैं। उसने हरीश के पहली मंजिल से फिसलकर नीचे गिरने का दावा किया है। हरीश को मामूली वेतन पर घरेलू काम के लिए लाया गया था। उसका जिन्ना अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने चोरी के आरोप से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश के एक दोस्त ने बताया कि कराची में उसका कोई रिश्तेदार नहीं होने की वजह से उसे हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। फिजा बतूल नामक लड़की पर भी चोरी का आरोप था।


वह एक प्रोफेसर के घर पिछले कुछ वर्षों से काम कर रही थी। उसने लड़की की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसकी किडनी और फेफड़ों को गंभीर चोट पहुंची। रविवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। प्रोफेसर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed