फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   12 year old girl won the gita contest

मुस्लिम लड़की ने जीती 'भागवत गीता प्रतियोगिता'

Sat, 04 Apr 2015 09:16 AM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
12 year old girl won the gita contest

यूं तो 12 साल की मरियम सिद्दीकी अपने स्कूल की परीक्षाओं में टॉप करती है, लेकिन कक्षा 6 में पढ़ने वाली इस मुस्लिम बच्ची ने हाल ही में भागवत गीता का कॉन्टैस्ट जीतकर एक नई मिसाल कायम की है। यह कॉन्टैस्ट 100 नंबर का था, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न आए थे। यह सभी प्रश्न भागवत गीता से संबंधित थे।

विज्ञापन


इस बच्ची ने करीब 3000 प्रतिभागियों को हराकर गीता चैंपियंस लीग कॉन्टैस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह कॉन्टैस्ट इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्सियसनेस) की तरफ से आयोजित किया गया था। मरियम ने कहा कि उन्हें धर्मों के बारे में जानने में काफी रुचि थी इसलिए वह खाली समय में वह ये सब पढ़ा करती थीं।
विज्ञापन


जब मरियम को इस कॉन्टैस्ट के बारे में पता चला तो उसे यह कॉन्टैस्ट भागवत गीता के बारे में अधिक से अधिक जानने का एक अच्छा मौका लगा। मरियम कहती हैं कि जब उन्होंने इसके बारे में अपने माता-पिता को बताया तो उन्होंने भी उसके इस विचार का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीने भर पढ़कर किया टॉप

12 year old girl won the gita contest

मीरा रोड स्थित कॉस्मोपोलिटन हाई स्कूल की छात्रा मरियम ने इस कॉन्टैस्ट के लिए एस्कॉन की तरफ से दी गई किताबों को टेस्ट से लगभग एक महीने पहले से पढ़ना शुरू किया।

मरियम कहती हैं कि उन्होंने वह किताबें पढ़ी और समझने की कोशिश की कि गीता उन शब्दों के जरिए क्या कहना चाहती है। बच्ची ने कहा कि वह जितना अधिक धर्मों के बारे में पढ़ती हैं उतना ही उसे यह आभास होता है कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है, जिसका पालन सभी को करना चाहिए।

मरियम के इस कॉन्टैस्ट को जीतने से उनके स्कूल के अध्यापक भी बहुत खुश हैं। मरियम के पिता आसिफ सिद्दीकी कहते हैं कि मरियम उनसे अक्सर धर्मों के बारे में चर्चा करती है। वह कहते हैं कि हमें अपने बच्चों को बताना होगा कि क्या सही है और क्या गलत। कई लोग बच्चों को ही गलत बातें बताकर भटकाने की कोशिश करते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed