{"_id":"336c8564492cf6253253bec2d107dfbd","slug":"12-indian-pilgrims-killed-in-a-bus-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपतिनाथ के दर्शन कर लौट रहे 12 की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पशुपतिनाथ के दर्शन कर लौट रहे 12 की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 22 Apr 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में हुए एक सड़क हादसे में 12 भारतीयों की मौत हो गई है। ये बस गुजरात के तीर्थ यात्रियों से भरी हुई थी। सभी लोग पशुपतिनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। बस नेपाल से गोरखपुर के रास्ते भारत लौट रही थी कि नेपाल के थाडिंग जिले में हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की खबर है जबकि 27 लोग घायल हुए हैं जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद गोरखपुर-काठमांडू रोड बंद कर दिया गया है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। मृतक यात्रियों और घायलों के बारे में विस्तृत ब्योरे का इंतजार किया जा रहा है। मौके पर राहत और बचाव दल पहुंचा हुआ है और घायल यात्रियों के अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
जो लोग घायल हुए हैं उनमें छह की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। खबरों के मुताबिक कुछ लोग अभी भी लापता हैं। स्थानीय एफएम चैनलों ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। गंभीर रूप से घायलों को काठमांडू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करीब सुबह सात बजे के आसपास हुआ।
विज्ञापन