फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   112th India ranked

वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की रिपोर्ट का खुलासा, जानिए कहां है भारत

Tue, 08 Sep 2015 10:23 AM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
112th India ranked

कई वर्षों से समावेशी वृद्धि के लिए सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद समावेशी वृद्धि के मामले में भारत 112 देशों में निचले पायदान पर है।

विज्ञापन


वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के एक अध्ययन के अनुसार, वैश्विक समावेशी वृद्धि के मानदंडों के कई स्तरों पर भारत सबसे निचले पायदान पर है। जबकि विकास और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भारत शीर्ष 20 देशों में शामिल है। वहीं भ्रष्टाचार के मामले में भारत शुरुआत के आठवें पायदान पर है।
विज्ञापन


डब्ल्यूईएफ के अनुसार, अपनी तरह की पहली वैश्विक रैंकिंग में प्रति व्यक्ति आय के स्तर पर विभिन्न देशों के समूहों पर किए गए अध्ययन में कई देशों की आय में असमानता पाई गई, जिसमें भारत भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूईएफ ने कहा कि यह अध्ययन दो साल से अधिक अवधि में किया गया, जिसका उद्देश्य यह पता करना था कि विभिन्न देशों के नीति निर्माता एक ही समय में इकोनॉमिक ग्रोथ और इक्विटी को किस तरह संचालित और विभिन्न कारकों को किस तरह सफलतापूर्वक लागू करते हैं।

भ्रष्टाचार में आठवें और सामाजिक सुरक्षा में 36वें स्थान पर है भारत

112th India ranked

इसमें बताया गया है कि भारत को वैश्विक स्तर पर विकास सुनिश्चित करने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए। साथ ही परिसंपत्ति बनाने और आंत्रप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में भारतीय नीति निर्माताओं के लिए सुधार को तरजीह देने की जरूरत है।

खास तौर से छोटे कारोबारों के मामले में जहां यह अपने बराबरी के देशों की तुलना में 38वें स्थान पर है। कर संहिता के मामले में भारत 32वें और सामाजिक सुरक्षा के मामले में 36वें स्थान पर है।

फोरम ने अपने अध्ययन में भारत को करप्शन के मामले में शीर्ष पर रखा गया है। वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के इस अध्ययन में 112 देशों को शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed