फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   11 year old girl request to police

थाने पहुंचकर बोली मासूम, 'पापा मुझे पढ़ने नहीं देते'

Thu, 11 Feb 2016 09:06 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
11 year old girl request to police

थानों में अक्सर लोग किसी न किसी अपराध की शिकायत लेकर पहुंचते हैं। लेकिन बुधवार को एक अनोखी शिकायत लेकर 11 साल की बच्ची नौबस्ता थाने पहुंची।

विज्ञापन


कक्षा सात में पढ़ रही मासूम शिवानी ने थाने में घुसते ही कहा कि वह पढ़ना चाहती है। पिता जी नहीं पढ़ने देते हैं। वह शराब ही पीते हैं। बच्ची ने एक शिकायती पत्र भी लिखा जो उसने एसओ को दे दिया।
विज्ञापन


एसओ राजेदव प्रजापति ने बच्ची के पिता पर कार्रवाई की बात कही है। बौद्ध नगर निवासी शिवानी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता दीपक शराब के लती हैं। उसके तीन भाई बहनों में से किसी को भी नहीं पढ़ाया। बड़े भाई शिवा (12) ने तो स्कूल का गेट तक नहीं देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटलों में काम करता है। छोटे भाई राम (7) की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है, सो उसके भी स्कूल जाने का सवाल नहीं उठता।

किसी तरह मामा की मदद से वह घर के पास स्थित आरकेएडी स्कूल जा रही थी, तो अब पिता को उस पर ऐतराज है। मां गायत्री को वो घर से निकाल चुके हैं।

थाने में पहुंची 11 साल की बच्ची ने लगाई गुहार

11 year old girl request to police

बकौल शिवानी पिता अब उस पर स्कूल जाने की बजाए दूसरों के घरों में चौका बर्तन कर पैसे कमाने को कहते हैं। एसओ राजेदव प्रजापति का कहना है कि शिवानी पहले भी दो बार पढ़ाई को लेकर पिता के खिलाफ प्रार्थना पत्र दे चुकी है। पिता पर 151 की कार्रवाई भी की जा चुकी है। शिवानी की मदद के लिए आरोपी पिता को फिर से थाने बुलाकर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed