फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   11 indians detained in UAE

UAE में आईएस से जुड़े 11 भारतीय हिरासत में

Fri, 04 Sep 2015 11:10 AM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
11 indians detained in UAE

खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस की भारत में घुसपैठ को लेकर भले ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो लेकिन देश से बाहर बसे भारतीय लगातार इस संगठन के प्रभाव में आ रहे हैं।

विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात ने ऐसे ही 11 भारतीयों को हिरासत में लिया है जिनपर आईएसआईएस से जुड़ने की योजना बनाने, इस संगठन के लिए युवाओं की भर्ती करने, फंड और राशन उपलब्ध कराने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक अगस्त की शुरुआत से ही ये भारतीय पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को ही खबर आई थी कि संयुक्त अरब अमीरात ने 2 भारतीयों को अपने देश से भारत वापस भेज दिया है। इन भारतीयों के सोशल अकाउंट्स से इनके आईएसआईएस के प्रति रुझान का पता चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएस नेताओं से ऑनलाइन संपर्क में थे ये लोग

11 indians detained in UAE

खुफिया सूत्रों के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात ने अबू धाबी और दुबई में भारतीयों के ऐसे दो समूहों को पकड़ा है जो काफी समय से सोशल मीडिया पर आईएसआईएस से जुड़े मुद्दों को शेयर कर रहे थे।

सुरक्षा एजेंसियों को इस बात के भी इनपुट मिले थे कि ये लोग आईएस के नेताओं से ऑनलाइन संपर्क में थे। इससे पहले यूएई ने जिन भारतीयों को देश से निकाला था, वे केरल के कोच्चि और मलप्पुरम के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed