फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   11 drown in ganga while taking holy dip

गंगा दशहरा पर हादसा, 11 की मौत

Mon, 09 Jun 2014 01:49 PM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
11 drown in ganga while taking holy dip

गंगा दशहरा के मौका यूं तो खुशियों का होता है लेकिन कुछ परिवारों की खुशियों पर ग्रहण लगा गया। बदायूं जिले के अलग-अलग गंगा घाटों पर कई लोग डूब गए। इनमें से सात लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


गोताखोरों ने इनके शव निकालकर परिजनों को सौंप दिया। परिवार के लोग शवों को साथ ले गए।

कछला के पास चंदनपुर घाट पर इसी गांव के नरेंद्र सिंह का पुत्र सुवेश (24) रविवार सुबह छह बजे दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए गया था। नहाने के दौरान वह डूब गया। गोताखोरों ने चार घंटे बाद सुवेश का शव निकाला। सुवेश बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन

गंगा में डूबने से मौत

11 drown in ganga while taking holy dip

मथुरा की नवादा गिरिराज कॉलोनी निवासी सत्यप्रकाश का पुत्र वासु (14) अपने भाई विपिन और बहनोई रोहित के साथ गंगा स्नान को आया था। यहां वासु की डूबने से मौत हो गई।

कासगंज के अशोक नगर निवासी देवेंद्र (17) पुत्र लालाराम की भी गंगा में डूबने से मौत हो गई, जबकि देवेंद्र के साथ ही दो अन्य युवकों को बचा लिया गया।

कासगंज तट पर ही फिरोजाबाद जिले नारखी थाने के गांव नगलाबीच निवासी अमन (15) पुत्र कल्लू गुप्ता की डूबने से मौत हो गई।

कुछ की जान भी बची

11 drown in ganga while taking holy dip

कादर चौक क्षेत्र के जोरीनगला गंगाघाट पर सिमरा गांव निवासी रामनाथ के पुत्र सुभाष (14) और सौरभ (9) नहाते वक्त डूब गए। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने प्रयास करके सौरभ को तो बेहोशी की हालत में निकाल लिया।

वहीं सुभाष को एक घंटे बाद निकाला जा सका। तब तक सुभाष की मौत हो गई। घरवाले एंबुलेंस से सुभाष को सीएचसी कादरचौक लाए पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

उधर, उसहैत के अटैना गंगाघाट पर फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज थाना अंतर्गत लखनपुर गांव निवासी सोबरन (34) परिवार के साथ गंगा स्नान को आए थे। गहरे पानी में डूबकर उनकी मौत हो गई।

उसहैत के ही गौरीनगला निवासी सूरजपाल (11) पुत्र अंगदपाल भी अपने साथी बच्चों के संग नहाने वक्त डूब गया। आधे घंटे के अंतराल में डूबे दोनों लोगों के शव निकाल लिए गए।

विज्ञापन

बुलंदशहर में चार की मौत

11 drown in ganga while taking holy dip

गंगा दशहरा पर जिले में भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने स्नान और दान कर पुण्य कमाया। वहीं, नरौरा में दो किशोर सहित चार लोग गंगा में बह गए। गांधीघाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से श्याम पुत्र गेंदालाल निवासी ग्राम पीलुआ थाना फरह, मथुरा, पिंटू (20) पुत्र गोपाल सिंह ग्राम कोटा थाना वृंदावन, मथुरा बह गए।

इसके अलावा नरौरा में प्रेमशंकर सिंह के घर रिश्तेदारी में आए 13 वर्षीय बोबी पुत्र वेदप्रकाश निवासी बलरामनगर, लोनी भी गंगा में बह गया। गांधीघाट पर हादसे के बाद एसडीएम हरीशंकर व तहसीलदार विजय शर्मा घाट पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा नरौरा में ही सादाबाद (हाथरस) निवासी रूपेश (14) भी गंगा में बह गया लेकिन अब तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है।

कर्णवास में प्रतिबंधित गंगातट पर स्नान करने पहुंचे पांच युवक गहरे पानी में चले गये। हालांकि डब्लूडब्लू एफ व एनजीओ के नाविकों ने इन्हें बचा लिया। जबकि नगला दान सहाय निवासी कालीचरन का बेटा रूप किशोर तथा गांव चिरौरी निवासी रामअवतार के बेटे कोटन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed