{"_id":"4b91d408-5977-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"105-countries-will-take-part-in-the-conference-of-vibrant-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाईब्रेंट गुजरात सम्मेलन में हिस्सा लेंगे 105 देश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वाईब्रेंट गुजरात सम्मेलन में हिस्सा लेंगे 105 देश
गांधीनगर/एजेंसी
Updated Tue, 08 Jan 2013 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठे वाईब्रेंट गुजरात वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 105 देशों के 1800 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेगें। गुजरात के प्रधान उद्योग सचिव महेशर साहू ने बताया कि इस साल होने वाले सम्मेलन में 1800 से अधिक प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पिछले साल 101 देशों के 1400 प्रतिनिधियों ने शिरकत की थी। भारत के 22 राज्यों से पचास हजार के करीब प्रतिनिधि इस बार हिस्सा लेंगे।
साहू ने बताया कि सम्मेलन में कनाडा जापान, अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात से आने वाले प्रतिनिधिमंडलों में वहां के बडे उद्यमी शामिल होंगे। स्वीडन, फिनलैंड, इटली, सिंगापुर, चीन, ताइवान, बेल्जियम, डेनमार्क, हालैंड, इजरायल, पोलैंड, मोरक्को, नाइजीरिया, अल्जीरिया, सोमालिया, आस्ट्रेलिया, थाईलैंड और यूनान से भी बडी संख्या में निवेशक आएंगे।
विज्ञापन
राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने समृद्ध गुजरात वैश्विक व्यापार शो का आज सुबह उद्घाटन किया जिसमें 14 देशों की 1000 से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन