फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   1000 crore defamation case against baba ramdev

1000 करोड़ के मुकदमे में फंसे रामदेव

Sun, 11 May 2014 01:18 AM IST
Updated Sun, 11 May 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
1000 crore defamation case against baba ramdev

एक एनजीओ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दलितों के संबंध में अपमानजनक बयान देने के मामले में योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ 1000 करोड़ रुपये के सिविल मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है।

विज्ञापन


आरोप है कि बयान में राहुल पर तंज कसते हुए रामदेव ने दलितों का भी अपमान किया था। एनजीओ अंबेडकर कारवां की अध्यक्ष रत्ना वोरा ने याचिका दायर करते हुए मानहानि के एवज में 1000 करोड़ रुपये की मांग की है।

विज्ञापन

दल‌ित भावनाएं आहत करने पर केस

1000 crore defamation case against baba ramdev

वोरा के अनुसार रामदेव ने दलित समुदाय खासकर दलित महिलाओं का अपमान किया है। इस देश में करीब 28 करोड़ दलित हैं। रामदेव को पूरे दलित समुदाय के लिए इतनी राशि का भुगतान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग दलित समुदाय के विकास में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बाबा रामदेव ने कहा था कि राहुल गांधी दलितों के घर पिकनिक और हनीमून मनाने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed