फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   100 trucks missing in jammu.

घाटी में राजस्थान के सौ से अधिक ट्रक लापता

Tue, 09 Sep 2014 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 09 Sep 2014 06:25 PM IST
विज्ञापन
100 trucks missing in jammu.

जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ ने राजस्थान के ट्रक ऑपरेटरों को भी चिंता में डाला दिया है। राजस्थान के वहां गए सौ से अधिक ट्रक लापता है। इन ट्रकों को अब तक राजस्थान वापस आ जाना चाहिए था।

विज्ञापन


राजस्थान की ट्रक ऑपरेटर यूनियन पिछले दो दिनों से ड्राइवरों से सम्पर्क करने के प्रयास कर रही है। अब तक सभी प्रयास विफल साबित हो चुके हैं और अब यूनियन इस मामले में राजस्थान सरकार के सामने रखेगी।
विज्ञापन


राजस्थान ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष वेद भूषण सेठी ने बताया कि राजस्थान से सामान लादकर जम्मू-कश्मीर में उतारने के लिए सौ से अधिक ट्रक वहां पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ के समाचार मिलते ही, उनसे मोबाइल के जरिए सम्पर्क के प्रयास किए गए, लेकिन सम्पर्क नहीं हो पा रहा। इसके बाद वहां के ऑपरेटरों से भी इन ट्रकों के मामलों में बातचीत की, लेकिन वे भी संबंधित ट्रकों के बारे में कुछ भी बता पाने में असमर्थ हैं।


सेठी ने बताया कि इन ट्रक चालकों के परिजन भी काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि अब वे इस मामले को लेकर शीघ्र राजस्थान सरकार से सम्पर्क करेंगे। राजस्थान सरकार के जरिए जम्मू-कश्मीर सरकार से इस मामले में मदद लेने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed