{"_id":"513c264c29eafc54836561a2310e7809","slug":"100-million-poision-recovered-of-cobra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोबरा का 100 करोड़ का जहर बरामद, 6 गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कोबरा का 100 करोड़ का जहर बरामद, 6 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
Updated Mon, 29 Jun 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में वन विभाग ने छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कोबरा का करीब चार किलो जहर बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, यह जहर फ्रांस से बांग्लादेश और बंगाल से होकर भूटान ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
मुख्य वन्यजीव वार्डन आजम जैदी ने बताया कि वन विभाग ने शनिवार को बेलाकोबा रेलवे स्टेशन के पास छह लोगों के कब्जे से यह जहर बरामद किया है। यह हाल के वर्षों में ऐसी सबसे बड़ी बरामदगी है। उन्होंने बताया कि तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक इस जहर को लेकर भूटान जा रहे थे।
विज्ञापन
जांच में जहर को असली पाया गया है। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, इन युवकों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वह जहर भूटान में एक व्यक्ति को सौंपने जा रहे थे।
विज्ञापन
वहां से उसे चीन भेजा जाना था। सूत्रों के मुताबिक, चीन के बाजारों में कोबरा के जहर की भारी मांग है। वहां इससे कई किस्म की दवाओं के अलावा नशीली दवाएं भी बनाई जाती हैं।