कॉरपोरेट जगत की 100 हस्तियां BJP में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉरपोरेट जगत की करीब 100 हस्तियों ने एक साथ रविवार को भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने वालों में एटीएंडटी की नीता अग्रवाल, आइकन टेक्नोलॉजी की जसमीत लांबा, कॉरपोरेट एलायंस के कपिल कुमारिया, इंटर ग्लोब के अनिल पराशर हैं।
इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया, रेडिफ, हनीबेल, स्पाइस जेट, ग्लोबल इंटरनेशनल, बंबबार्यिर, स्टारहुड होटल्स, डेल्फाई समेत अन्य कई कंपनियों के सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाजपा का दामन थामा।
कॉरपोरेट जगत की हस्तियों को सदस्यता दिलाने के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि इससे न केवल भाजपा बल्कि देश भी मजबूत होगा। उन्होंने इस दौरान इन लोगों से अधिक से अधिक संख्या
में रोजगार के अवसरों का सृजन करने और देश की युवा शक्ति को रोजगार उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
'योजनाओं में कॉरपोरेट जगत का सहयोग चाहिए'
अमित शाह ने दावा किया कि मोदी सरकार के 8 महीने के कार्यकाल में देश आगे बढ़ा है। सरकार की स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी नीतियों और कार्यक्रमों ने स्वरूप लेना शुरू कर दिया है और इसके बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में कॉरपोरेट जगत को सहयोग करना चाहिए। उनके सहयोग से देश के विकास को गति मिलेगी।
इस दौरान पार्टी के युवा मोर्चे के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव श्रीकांत शर्मा भी मौजूद थे। ठाकुर ने कहा कि समाज का एक नया वर्ग आज पार्टी से जुड़ा है और निश्चय ही उनके साथ काम करने वाले हजारों लोग भी पार्टी से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश को एक और औद्योगिक क्रांति की जरूरत है और कॉरपोरेट जगत के ये नेता उसके साक्षी बनेंगे।