फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   10 Uttar Pradesh MPs including Amar Singh Retired from Rajya Sabha

अमर सिंह समेत 10 राज्यसभा सांसद रिटायर

Wed, 26 Nov 2014 01:11 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
10 Uttar Pradesh MPs including Amar Singh Retired from Rajya Sabha

उत्तर प्रदेश के 10 राज्यसभा सांसदों के छह साल का कार्यकाल सोमवार को पूरा हो गया। इनमें छह बहुजन समाज पार्टी (बसपा), दो समाजवादी पार्टी (सपा), एक बीजेपी और एक कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद हैं।

विज्ञापन


पूरे सदन ने रिटायर हो रहे इन सांसदों को विदाई दी। हालांकि इनमें से बसपा के दो सांसद वीर सिंह व राजा राम और सपा के रामगोपाल यादव राज्यसभा के लिए फिर से निर्वाचित हो चुके हैं। वह बुधवार से अपना नया कार्यकाल शुरु कर देंगे।
विज्ञापन


रिटायर होने वालों में सांसदों में अमर सिंह और रामगोपाल यादव हैं। कांग्रेस-सपा के समर्थन से आए मोहम्मद अदीब और बीजेपी की कुसुम राय ने भी अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस सूची में बसपा के ब्रजेश पाठक, अखिलेश दास, अवतार सिंह करीमपुरी, बृजलाल खबरी, राजाराम और वीर सिंह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सांसद फिर पहुंचे उच्च सदन

10 Uttar Pradesh MPs including Amar Singh Retired from Rajya Sabha

उत्तराखंड से भगत सिंह कोशियारी के लोकसभा चुनाव जीत जाने के बाद उनकी जगह भी खाली है। करीब दो साल पहले तक समाजवादी पार्टी और उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले अमर सिंह आज अकेले बिना किसी मीडिया के तामझाम के रुखसत होते दिखे।

ऐसा माना जा रहा है कि निकट भविष्य में अमर सिंह के संसद में वापस आने के आसार कम ही हैं। इसी तरह एयर इंडिया टिकट घोटाला मामले में सीबीआई की जांच में फंसे बसपा सांसद ब्रजेश पाठक को भी दूसरा कार्यकाल बसपा हाईकमान ने नहीं दिया।

अखिलेश दास ने बसपा नेतृत्व पर आरोप लगा कर इस पार्टी में अपना रास्ता पहले ही बंद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed