फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   10 news within 10 minute

NEWS SUPERFAST: पढ़िए 10 खबरें, सिर्फ 10 मिनट में

Wed, 12 Mar 2014 07:55 PM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
10 news within 10 minute

अरविंद केजरीवाल के दिग्गज नेताओं पर हमला बोलने के बीच मंगलवार शाम आम आदमी पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि दूसरों का सिरदर्द बढ़ाने वाले इस नेता को अपने सिरदर्द की दवाई का इंतजाम करना पड़ा।

विज्ञापन


यह सियासी खेल है और इसमें कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। दिल्ली विधानसभा चुनावों में किस्मत आजमाने वाली शाजिया इल्मी को राय बरेली से चुनाव लड़ाने की तैयारी थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि वो वहां जाना नहीं चाहती।
विज्ञापन


अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ उतारे गए कुमार विश्वास ने एक ट्वीट से अपनी नाराजगी का इजहार किया। बात यहां तक सीमित रहती, तो ठीक था। लेकिन इस पर केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए जो जवाब लिखा, उसने कयासों को हवा दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की चाय पर, EC का टर्न

10 news within 10 minute

भाजपा के 'चाय पर चर्चा' अभियान को अब चुनावा आयोग से नई ताकत मिली है। इस अभियान पर चुनाव आयोग को कोई ऐतराज नहीं है।

हाल ही में उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने 'चाय पर चर्चा' अ‌भियान के तहत भाजपा की ओर से लोगों को मुफ्त में चाय ‌बांटने को लेकर ऐतराज जताया था।

उसने कहा था इस तरह मुफ्त में चाय बांटना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है, क्योंकि यह मतदाताओं को लुभाने का साधन हो सकता है।

धोखा है मोदी का ‌प्रेम

10 news within 10 minute

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी पर जवाबी हमले करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की ओर से बिहार को खास राज्य का दर्जा देने का वादा एक धोखा है।

नीतीश ने कहा कि यह लोगों को बेवकूफ बना कर वोट बटोरने की कोशिश के सिवा और कुछ नहीं है।

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर नीतीश ने अचरज जताते हुए कहा है कि बिहार के बारे में बगैर किसी जानकारी और प्रेम के ‘नया बिहार’ बनाने का वादा मोदी कैसे पूरा करेंगे।

कल्याण सिंह का जलवा हुआ गायब

10 news within 10 minute

हिचकोले खातीं सड़कें...लुकाछिपी करती बिजली। सड़क, पानी बिजली के अलावा रेल सेवाओं का विस्तार न होना एटा की बड़ी समस्या है।

सिर्फ एक पैसेंजर ट्रेन टूंडला से एटा आती है और लौट जाती है। बिल्कुल डग्गामार बस की तरह, जगह-जगह रुकते-रुकाते। लोग इन समस्याओं पर सवाल उठाते हैं? कहते हैं आखिर सांसद ने किया क्या?

इस सबके बीच सवाल उनकी क्षेत्र में मौजूदगी को लेकर भी उठते हैं, तो कुछ लोग उनकी संसद में मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाते हैं।

सोना फिर से महंगा

10 news within 10 minute

पिछले तीन दिनों की गिरावट से उबरकर सोना बुधवार को 320 रुपये की मजबूती के साथ एक बार फिर 31 हजार के पार 31,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

विदेशी बाजारों में तेजी और घरेलू थोक एवं खुदरा बाजारों में खरीदारी जोर पकड़ने से भाव में मजबूती लौटी। दूसरी ओर, औद्योगिक एवं चांदी सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी हाजिर के भाव भी 600 रुपये की उछाल लेकर 46,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।

RSS में महिला से गुप्‍त संबंध पर बवाल

10 news within 10 minute

एक महिला से संबंध रखने के आरोप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पिछले सप्ताह आयोजित बैंगलौर की जनप्रतिनिधि सभा में 52 वर्षीय सह सरकार्यवाह (ज्वाइंट सेक्रेटरी) के सी कन्नन को पद से बर्खास्त कर दिया।

आरएसएस में सह सरकार्यवाह तीसरा सबसे बड़ा पद है। कन्नन को 2012 में चौथा सह सरकार्यवाह बनाया गया था। वह पहले ऐसे व्यक्ति है, जिन्हें इतने उच्च पद से बर्खास्त किया गया है। वह संघ के सर्वोच्च पर के दावेदार के रूप में भी देखे जाते थे।

संघ के प्रचारक को ब्रह्मचारी रहना आवश्यक है। हालांकि, विवाहित प्रचारक सिर्फ निम्न पदों पर ही रह सकते हैं। कन्नन को सह सरकार्यवाह जैसे उच्च पद पर होने के बावजूद गुप्त रूप से एक महिला से संबंध बनाए हुए थे। हालांकि, मामले में उन्होंने कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

तलाक लेने जा रही हैं सानिया मिर्जा!

10 news within 10 minute

सानिया मिर्जा देश की सबसे चर्चित महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। पिछले कई सालों से वह टेनिस जगत में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सानिया अपने क्रिकेटर प‌ति शोएब मलिक से तलाक लेने जा रही हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे मिले भी नहीं हैं।

वह बेहतरीन खिलाड़ी होने के अलावा टेनिस वर्ल्ड की हॉट खिलाड़ियों में शुमार की जाती रही हैं। उन्होंने 12 अप्रैल 2010 को पाकिस्तान के पूर्व कप्‍तान और बल्‍लेबाज शोएब मलिक से शादी की थी। सानिया और शोएब की शादी को भारत और पाक के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की एक कड़ी भी मानी गई।

गूगल ट्रेंड्स के अनुसार 2010 में उन्हें शादी के सबसे ज्यादा प्रस्ताव मिले थे। साथ ही इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई वह भारतीय खिलाड़ी बनी थी।

सहारा बेचेगा विदेशों के होटल!

10 news within 10 minute

भारत में मुश्किल दौर से गुजर रहे सहारा समूह को उसके विदेशी होटलों के लिए कुछ खरीदार सामने आए हैं। समूह को यह ऑफर लंदन के ग्रासवेनर हाउस और न्यूयार्क के प्लाजा व ड्रीम्स डाउनटाउन होटलों के लिए मिले हैं।

सूत्रों के अनुसार सहारा समूह को यदि अच्छे ऑफर मिलते हैं, तो वह इन कीमती संपत्तियों की बिक्री कर सकता है। लेकिन वर्तमान में जो प्रस्ताव मिले हैं उन्हें समूह ने सिरे से खारिज कर दिया है क्योंकि वह समूह के मौजूदा संकट में उसकी नकदी की जरूरतों को देखते हुए मिले हैं।

अमिताभ हुए बीमार, पहुंचे डॉक्टर की देखरेख में

10 news within 10 minute

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन बीमार पड़ गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।

अपनी फ़िल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' के प्रमोशन में जी-जान से जुटे अमिताभ बच्चन की सेहत पर इसका असर पड़ा और वो बीमार पड़ गए।

उनकी जांच के लिए सीटी स्कैन किया गया जिसकी रिपोर्ट तो ठीक आई है लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें पूरे आराम की सलाह दी है।

अमिताभ ने फ़ेसबुक और ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को सूचित किया, "टेस्ट ठीक आए हैं. लेकिन मेरे सीने में दर्द है. दवाएं ले रहा हूं। आराम करने को भी कहा गया है लेकिन काम की प्रतिबद्धता भी है। मैं तबियत के बारे में आप लोगों को बताता रहूंगा।

'नेता आए जब सब कुछ लुट चुका था'

10 news within 10 minute

दोपहर के बाद का समय है। उत्तर प्रदेश स्थित एक छोटा सा अस्थाई घर। यह घर सामान्य घरों से काफी अलग है।

42 वर्षीय रेहाना और सात लोगों का परिवार मिट्टी के कच्चे चूल्हे पर रात के लिए खाना बनाने में व्यस्त है। यह नजारा है पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक दंगा-राहत शिविर का।

उन्होंने मुझे पानी के लिए पूछा। उनकी आवाज में बेइंतिहा दर्द साफ झलक रहा था।

रेहाना कहती हैं, "हमें छह महीने पहले अपना घर घर छोडना पडा। उसके बाद से हम घूमंतू की तरह जी रहे हैं। घर छोडते समय हम केवल अपने बच्चों को ही ला पाए। अब हमारी कोई पहचान नहीं है और न ही इस पहचान का कोई प्रमाण। हमें अब तक कोई मदद नहीं मिली है।

दंगा-राहत शिविर"
सरकारी अस्पताल में चार महीने रहने के बाद उनके पति अब वापस आ चुके हैं लेकिन उनके पास कोई रोजगार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed