फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   10 news read within 10 minute

दिनभर की 10 बड़ी खबरें बस 10 मिनट में

Tue, 22 Apr 2014 07:11 PM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 07:11 PM IST
विज्ञापन
10 news read within 10 minute

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के लिए आईआईटी से पढ़े गोपाल मोहन कितने अहम हैं, ये वो बखूबी जानते हैं। जब केजरीवाल ने दिल्ली में 15 साल की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 26 हजार वोट से हराया, तो सभी दंग रह गए थे।

विज्ञापन


उनके प्रचार अभियान का जिम्मा मोहन ने संभाला था और अब वो बनारस में केजरीवाल के लिए यही काम देख रहे हैं। एचटी को दिए इंटरव्यू में मोहन ने कहा कि बनारस में उनके सामने ज्यादा बड़ी चुनौती है, लेकिन पार्टी को भरोसा है कि केजरीवाल, मोदी को हराने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन


बहुत अच्छा। जब हमने अपना अभियान शुरू किया था, तो हम भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी से दो लाख वोट से पीछे थे। बुधवार यानी 16 अप्रैल को हमारा डोर टू डोर कैम्पेन बनारस के 3.14 लाख घरों में से 80 हजार तक पहुंच गया और हमें महसूस हुआ कि यह अंतर 50 हजार वोट रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज यानी सोमवार को हम 1.7 लाख मकानों तक पहुंचे और अब हम मानकर चल रहे हैं कि हम 50 हजार वोट आगे हैं। हमारे सर्वे से पता चला है कि बड़ी तादाद में लोग मोदी को पसंद नहीं करते। हमें इन लोगों का दिल जीतना है।

प्रियंका गांधी ने सुनाया अपना दुख

10 news read within 10 minute

प्रियंका गांधी मंगलवार को सोनिया गांधी के प्रचार के ‌लिए रायबरेली पहुंची। वहां एक जनसभा के दौरान उन्होंने इमोशनल स्पीच देकर लोगों का दिल जीतने की पूरी कोशिश की।

प्रियंका ने सोनिया गांधी के गढ़ में न काम की बात की, न विकास और न ही जमीनी समस्याओं की। बात करने लगीं सोनिया के विदेशी मूल और पतिदेव रॉबर्ट वाडरा पर चल रही सियासी रस्साकसी पर।

सोनिया के बारे में प्रियंका ने कहा, 'मेरी मां सोनिया गांधी यहां पैदा नहीं हुईं, लेकिन देश ने और आप लोगों ने उन्हें अपनाया। उन्हें पूरा प्यार भी दिया। इसीलिए हमारे परिवार का रायबरेली से गहरा नाता है।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी पूरी ईमानदारी से काम करती है, लेकिन फिर उन्होंने अपने पति रॉबर्ट को लेकर दूसरे दलों को कोसना शुरू कर दिया।

मुलायम ने पकड़ा क्यों मोदी का कुर्ता

10 news read within 10 minute

आजमगढ़ में नामांकन भरने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव कुछ ज्यादा ही आक्रामक नजर आए।

उन्होंने न सिर्फ नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल की धज्जियां उड़ाई, बल्कि मोदी पर भी खूब जमकर तंज कसे। मुलायम ने कहा कि मोदी सबसे बड़ा झूठा इंसान है।

उन्होंने कहा कि मोदी के पास 500 कुर्ते हैं। जो दिन में पांच बार कुर्ते बदलता है, ऐसा आदमी विकास क्या करेगा। उन्होंने वाराणसी की बात करते हुए पान और चाय की बहस फिर छेड़ दी।

मुलायम ने लोगों को समझाते हुए कहा कि पान से विटामिन सी मिलता है और चाय से पेट खराब होता है, इसलिए बनारस में पानवाले को जिताना है, चाय वाले को नहीं।

सिख दंगों पर बड़ा खुलासा

10 news read within 10 minute
समाचार पोर्टल कोबरा पोस्ट ने अपने एक स्टिंग ऑपरेशन में कहा है कि दिल्ली में 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में कथित तौर पर दिल्ली पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों के ज़रिए की गई उनकी हत्या के बाद हुए दंगों में दिल्ली में लगभग तीन हज़ार सिख मारे गए थे।

कोबरा पोस्ट के इस स्टिंग ऑपरेशन में कुछ अधिकारियों ने खुलकर यह स्वीकार्य किया कि उनके वरिष्ठ अधिकारियों की सिखों को सबक़ सिखाने को लेकर उस समय की सरकार के साथ मिलीभगत थी।

यहां 7 रुपये किलो बिकते हैं नोट!

10 news read within 10 minute

आपके पर्स में रखा रहने वाला गर्मागरम नोट सामान रखने वाला गत्ता बन जाता है। यह नोट पर्यावरण सुरक्षित रखने में अहम भूमिका अदा कर रहा है। पांच रुपये का हो या फिर हजार का, नोट खराब होते ही पहुंच जाते हैं रिजर्व बैंक आफ इंडिया के पास।

एक हजार रुपये की एक गड्डी की कीमत एक लाख होती है पर जब यह खराब हो जाता है तो इसकी कीमत होती है सात रुपये किलो। कुछ समय पहले इसकी वैल्यू तीन रुपये तक थी।

सरकारी नौकरी के लिए तुरंत करें आवेदन

10 news read within 10 minute

भारतीय निर्यात निरीक्षण परिषद ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में सहायक निदेशक, तकनीकी अधिकारी, कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, प्रयोगशाला सहायक, कार्यालय सहायक, अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर और एमटीएस आदि के पद शामिल हैं।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा महिला समेत आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

रानी मुखर्जी ने की इटली में शादी

10 news read within 10 minute

अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने शादी कर ली है। यह शादी चुपचाप ढंग से विदेश में हुई है। रानी मुखर्जी शादी कब करेगी इस बात से रहस्‍य खत्म हो गया है। रानी मुखर्जी ने यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली है। यह शादी विदेश में हुई है। शादी के कार्यक्रम से बॉलीवुड को पूरी तरह से दूर रखा गया है।

सिर्फ कुछ पारिवारिक मित्र ही इस शादी में शामिल हुए हैं। यशराज फिल्मस ने इस शादी की पुष्टि की है। आपको यह तो पता ही होगा कि रानी मुखर्जी लंबे समय से आदित्य चोपड़ा के साथ डेटिंग कर रही हैं। अब जाकर उन्होंने शादी का फैसला लिया है।

आदित्य चोपड़ा के साथ रानी मुखर्जी लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। पिछले पांच सालों में कई ऐसे मौके आए हैं जब इनकी शादी की अफवाहें उड़ी हैं। इसी साल वैलेंटाइन डे पर भी इनकी शादी की खबरें आई थीं। लेकिन यह बात तब अफवाह साबित हुई।

'सीबीआई इंस्पेक्टर' ने लूटी इज्‍जत!

10 news read within 10 minute

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में खेकड़ा क्षेत्र की एक किशोरी को हिमाचल में बंधक बनाकर एक युवक ने 10 दिन तक आबरू लूटी। विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी युवक वहां पर सीबीआई का फर्जी इंस्पेक्टर बनकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले को लेकर गांव में काफी तनाव चल रहा था। लड़का और लड़की अलग-अलग समुदाय के हैं।

जया बच्चन से वापस ली गई जमीन

10 news read within 10 minute

नोएडा में मशहूर अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन का सेक्टर 44 स्थित प्लॉट का आवंटन रद्द कर दिया गया है। तय समय के भीतर रजिस्ट्री न कराने पर प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की है।

सूत्रों के मुताबिक सेक्टर 44 के बी ब्लॉक में कुछ साल पहले जया बच्चन के नाम प्लॉट आवंटित किया गया था। उस प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई।

उसके बाद 2008 में चेकलिस्ट जारी कर रजिस्ट्री कराने को कहा गया। इसके बाद भी वे रजिस्ट्री कराने नहीं आईं। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने प्लॉट का आवंटन रद्द कर दिया।

वीरप्पन के भांजे ने दी मोदी को चुनौती

10 news read within 10 minute

देश की सबसे चर्चित वाराणसी संसदीय सीट से सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए बसपा के विजय जायसवाल और चंदन तस्कर वीरप्पन के भांजे पीएन श्रीरामचंद्रन समेत पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किया।

इसके साथ ही यहां से नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। पर्चा दाखिला 24 अप्रैल तक चलेगा। लोकसभा चुनाव में नामांकन के पहले दिन कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय समेत चार लोगों ने परचा दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed