फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   10 Janpath bigger than prime minister's 7 RCR, reveals RTI

प्रधानमंत्री के बंगले से बड़ा है सोनिया का बंगला, RTI में खुलासा

Thu, 31 Dec 2015 12:33 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
10 Janpath bigger than prime minister's 7 RCR, reveals RTI

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी मुल्क की एकमात्र ऐसी राजनेता हैं, जिनका बंगला प्रधानमंत्री आवास से भी बड़ा है। सोनिया गांधी नई दिल्ली स्थित 10, जनपथ में रहती है, जबकि प्रधानमंत्री आवास का पता 7, रेसकोर्स रोड है।

विज्ञापन


सोनिया गांधी के बंगले से बड़ा केवल राष्ट्रपति भवन और उपराष्ट्रपति का बंगला ही है। हालांकि राष्ट्रपति भवन और उपराष्ट्रपति का बंगला राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास हैं। जबकि 10, जनपथ सोनिया गांधी को विशेष रूप से आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


सोनिया गांधी मौजूदा लोकसभा में रायबरेली से सांसद हैं। 16 सालों से वे लोकसभा की सदस्य हैं और यूपीए सरकार के 10 वर्षों में वह राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष रहीं। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद यूपीए सरकार को नीतिगत मसलों पर परामर्श दिया करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल और प्रियंका के बंगले की जानकारी भी आई सामने

10 Janpath bigger than prime minister's 7 RCR, reveals RTI

सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारियों में ये खुलासा हुआ है कि सोनिया गांधी का बंगला 15,181 स्क्वेयरमीटर में फैला है, जबकि प्रधानमंत्री का आवास का क्षेत्रफल 14,101 स्क्वेयरमीटर है। केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग से ये जानकारियां देवआशीष भट्टाचार्य ने मांगी थी।

मुल्क में अधिकारिक आवास के रूप में सबसे बड़ी इमारत राष्ट्रपति भवन है। ये आवास 320 एकड़ में फैला है। भारत का राष्ट्रपति भवन दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों के सबसे बड़े आधिकार‌िक आवासों में से एक है। 6, मौलाना आजाद रोड स्थित उपराष्ट्रपति आवास 26,333.49 स्क्वेयरमीटर में फैला है।

सूचना के अधिकार के तहत सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका और दामाद रॉबर्ट वाड्रा की जानकारियां भी मांगी गई थीं। हालांकि हिमाचल प्रदेश सरकार ने सुरक्षा कारणों से रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed