{"_id":"0db35dcdb627dd37a4c0feb7869b13b3","slug":"10-hours-of-walking-in-delhi-as-a-woman-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिल्ली में युवती से चार बार छेड़छाड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
VIDEO: दिल्ली में युवती से चार बार छेड़छाड़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 26 Nov 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए दिल्ली की सड़कों पर होने वाली छेड़छाड़ को दिखाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रही है एक लड़की जो दिल्ली की सड़कों पर निकली है। उसका मकसद है ये पता करना कि दिल्ली में महिलाएं छेड़छाड़ का शिकार होती हैं या नहीं।
उसके टेस्ट में दिल्ली फेल हो गई क्योंकि उसके साथ 10 घंटे में करीब चार बार छेड़छाड़ हुई।
दिल्ली में महिलाएं जिस परेशानी का सामना रोजमर्रा की जिंदगी में करती हैं वह है छेड़छाड़, मनचलों द्वारा फब्तियां कसना और कई बार छूने की कोशिशें करना। यही नहीं उन्हें अक्सर ऐसे तत्वों द्वारा घूरा जाता है और कई मर्तबा पीछा भी किया जाता है।
IndieTube नाम के यूट्यूब चैनल से इस वीडियो को 20 नवंबर को अपलोड किया गया था और इसे अभी तक 232,245 बार देखा जा चुका है। इस यूट्यूब चैनल पर यह भी कहा गया है कि इस वीडियो को कोई सर्वे ना समझा जाए।
विज्ञापन
इसके बाद कुछ लड़कियों से IndieTube ने बात भी की। ये लोग जानना चाहते थे कि वे अपने शहर को कितना सुरक्षित समझती हैं। तमाम लड़कियों ने जो जवाब दिए वो वाकई हैरान करने वाले थे।
विज्ञापन
इससे पहले भी IndieTube ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में मुंबई की सड़कों का हाल दिखाया गया था। यहां गनीमत ये थी कि किसी ने लड़की की नहीं छेड़ा था। हालांकि वीडियो में कुछ लोग घूरते जरूर दिखाई दे रहे हैं।
पुणे में भी एक लड़की ने सात घंटों तक सड़कों पर निकल कर वहां का हाल जानने की कोशिश की। हालांकि उसके साथ भी कोई छेड़छाड़ की वारदात नहीं हुई। लेकिन यह वीडियो ज़रूर देखने लायक है।
दरअसल भारत में इस प्रयोग की शुरूआत न्यूयॉर्क के एक वीडियो के बाद हुई थी। 28 अक्तूबर को Street Harassment Video नाम के यूट्यूब चैनल से एक वीडियो अपलोड किया गया था जिसे होलाबैक नाम की संस्था ने बनवाया था।
इस वीडियो को बनाया था न्यूयॉर्क की अभिनेत्री शोशाना रॉबर्ट्स ने। इस वीडियो के जरिए दिखाया गया था कि न्यूयॉर्क की सड़कों पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और जब शोशाना 10 घंटे सड़कों पर घूमती हैं तो उन्हें 100 से ज्यादा बार छेड़छाड़ का शिकार बनाया गया। इस वीडियो को अपलोड करने के बाद अभिनेत्री को जान से मारने की भी धमकियां दी गईं। अगर आपने ये वीडियो अभी तक नहीं देखा है तो देखिए ये वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन